माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी।

रैली की तैयारी के लिए सीपीआई (एम) नोएडा–गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-8, नोएडा स्थित जिला कार्यालय में माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के दिल्ली-एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर ने रैली मुद्दों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक को पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामसागर ने भी संबोधित किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की तैयारी के लिए गौतम बुद्ध नगर में व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा।
रैली के प्रमुख मुद्दों में श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, वीबीजी रामजी अधिनियम रद्द कर मनरेगा बहाल करने, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते से कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाहर रखने, भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन देने तथा मजदूरों का न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने की मांग शामिल हैं।
बैठक में पार्टी नेता राम स्वारथ, जोगेंद्र सैनी, रंजीत तिवारी, धर्मपाल चौहान, सुनील पंडित, आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, पारस रजक, रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, दुर्गाराम, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’