डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 

भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत , नेपाल और गोवा के महान स्वतंत्रता सेनानी , गोरी दुनिया के आर्थिक सामाजिक व वैचारिक साम्राज्यवाद को ढहाने वाले अनूठे चिंतक डा० राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि आगामी 23 मार्च 2026 को पड़ रही है । डा० लोहिया ने अपना जन्मदिन कभी भी इसलिये नहीं मनाया कि इसी दिन भगतसिंह को लाहौर जेल में अंग्रेज़ी हुकूमत द्वारा फाँसी दी गई थी। हम समाजवादी साथी 23 मार्च को एक प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हैं पूरी मर्यादा गांभीर्य और सम्यक विचारपरकता के साथ ।

इस बरस चैम्सफोर्ड रोड , नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के सामने क्नाट प्लेस की ओर स्थित जी एन वाजपेयी हॉल में सुबह १० बजे से अपराह्न ४ बजे तक “ समता सम्मेलन “ आयोजित है ।
सम्मेलन में युवाओं की बेरोजगारी एवं वैश्विक पर्यावरण के विभिन्न पक्षों पर सारगर्भित चर्चा होगी ।

आपसे निवेदन है कि इस सम्मेलन में पूरे दिन की सहभागिता हेतु तत्काल निम्नलिखित साथियों से सम्पर्क कर अपने आने जाने की सूचना दें । विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा 8 मार्च को 7 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड , नई दिल्ली -1 पर अपराह्न 4 बजे आयोजित तैयारी बैठक में फायनल की जायेगी ।

  • Related Posts

    समाजवादी समागम मनाएगा चंद्रशेखर की जन्मशती 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती वर्ष…

    Continue reading
    बांसी (सिद्धार्थनगर) और चंद्रशेखर आज़ाद : क्रांतिकारी इतिहास का अनकहा अध्याय
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास केवल बड़े नगरों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?