सनातनी हिंदुओं ने सम्मेलनों का आयोजन

 राकेश जाखेटिया

सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर स्थित कौशांबी, वैशाली, राजेंद्र नगर आदि अनेकों क्षेत्रो में सनातनी हिंदुओं ने सम्मेलनों का आयोजन आयोजित किया गया । जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में भाग लिया गया ।

इसी कड़ी में हिंदुओं को जागृत करने हेतु कौशांबी के सेंट्रल पार्क में हिंदू एकता मंच के बैनर तले विराट हिंदू महासभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम गीत से किया गया । उपस्थित जनमानस ने धार्मिक भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंच पर अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम ,देश भक्ति गीत, संगीत, नाटको की प्रस्तुति की गई ।
मंच से विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रोहित जी (महानगर प्रचारक वैशाली महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने ओजस्वी भाषण में संक्षिप्त एवं सार गर्वित 100 वर्ष का संघ का इतिहास बताया । राष्ट्र निर्माण हेतु आपका कहना था कि हमें सलाह नहीं -आपका सहयोग चाहिए । आपने बताया कि गाजियाबाद क्षेत्र में ही लगभग 70 कार्यक्रम एवं विश्व में 100000 ऐसे ही कार्यक्रम करने का प्रयास किया जा रहा है । माता-पिता की सेवा करने से ही हमें चारों धाम की यात्रा का पुण्य प्राप्त होता है । कार्यक्रम करने का मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवीर जी महाराज (पीठाधीश्वर योग साधना आश्रम मुजफ्फरनगर) ने हिंदू को एक रहने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।भूतकाल में हिंदुओं पर अंग्रेजों एवं मुगलों द्वारा किए गए कुकृतियों , स्वयं सेवकों का त्याग, तपस्या, बलिदान को विस्तार से बताया । हिंदुओं को मुस्लिम जिहाद से निपटने के तरीका समझाएं । आपने जनमानस को एक साफ संदेश देने के का प्रयास किया कि हम हिंदुओं को कम से कम पांच बच्चों का मात पिता बनना चाहिए । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मक्खन लाल शर्मा जी (वैशाली महानगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ‘जात पाँत को करो विदाई, हम हिंदू है भाई-भाई’ के नारों से गूंजता रहा । कवि दुर्गेश अवस्थी ने हिंदू को जागृत करने के लिए देशभक्ति से ओतपोत काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त कौशांबी पार्क में चल रही चर्चित पप्पू चौपाल , केपी ग्रुप एवं ताली ग्रुप के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग किया ।

  • Related Posts

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव…

    Continue reading
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    सांसदों के टूट की अटकलों के बीच शिवसेना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया