गलगोटिया यूनिवर्सिटी में व्याप्त भ्रष्टाचार और संपत्ति की हो जांच : गौरव मुखिया
एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने की भारत की फजीहत, हो एक्शन
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने गौरव मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों नौजवानों के साथ गलगोटिया यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर गौरव मुखिया ने कहा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी में चल रहे भ्रष्टाचार एवं संपत्ति की जांच कराई जाए। नौजवानों की अनदेखी एवं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दी जाए। उन्होंने कहा कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने जिस तरह तरह इस एआई समिट में चीनी रोबोट को अपना दिखाकर भारत की किरकिरी की है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर तो कोई कार्रवाई नहीं की पर यूनिवर्सिटी के छात्रों को राजनीति की आग में जरूर झोंक दिया। यूनिवर्सिटी के छात्र कांग्रेस कार्यालय का घेराव पहुंच गए। उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें नहीं तो युवा सोशलिस्ट मंच सड़कों पर उतरकर छात्रों की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर सूरज राजू ,राघव मिश्रा, प्रियांशु,गगन अवाना,गौरव मुखिया, फरमान, अरमान सफील सैफी,प्रिश,एम डी खुर्शीद उस्मान भड़ाना,रोशन चौधरी हेमंत, सुमित, अंकित, प्रिंश देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र गुर्जर,चरण सिंह राजपूत आदि सैकड़ों युवा सोशलिस्ट मंच के साथी उपस्थित रहे।








