किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार चरण सिंह राजपूत!

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने जताया भरोसा-संगठन की वैचारिक और जनसंघर्ष की आवाज होगी और मजबूत

 

किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चरण सिंह राजपूत को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सुशीला ताई मोराळे, राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. शिवसिंह, राष्ट्रीय सचिव शशिभूषण चौहान, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुहैल कादरी, प्रदेश अध्यक्ष एड. आराधना भार्गव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने कहा कि चरण सिंह राजपूत की राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति से संगठन को वैचारिक मजबूती मिलेगी तथा किसानों-मजदूरों के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाए जा सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को चरण सिंह राजपूत पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे, जिससे किसान संघर्ष समिति और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ होगी।
उल्लेखनीय है कि चरण सिंह राजपूत पिछले 8–10 वर्षों से सहारा इंडिया के निवेशकों एवं कर्मचारियों के संघर्षों से लगातार जुड़े रहे हैं और उनके आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने सहारा इंडिया सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बकाया वेतन, रोजगार छीने जाने और दमन के खिलाफ निरंतर लेखन व संघर्ष के माध्यम से आवाज उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य चिटफंड एवं फर्जी कंपनियों के खिलाफ भी खुला मोर्चा खोला है।

  • Related Posts

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    लोगों को डरा धमकाकर ज्यादा दिन नहीं चलाई…

    Continue reading
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई