दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बच्चियों को मिलेंगे इतने रुपये 

 नई दिल्ली। देश के अलग अलग राज्यों की सरकारें अपने नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें कुछ स्कीम खास तौर पर महिलाओं और बच्चियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं. जिससे उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती मिल सके।

इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लखपति बिटिया योजना की घोषणा की है। इस पहल का मकसद सिर्फ आर्थिक सहायता देना नहीं. बल्कि जन्म से ही बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना है, जिससे वह आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सके।

 

ऐसे दी जाएगी मदद

दिल्ली सरकार की इस योजना में रकम एक साथ नहीं दी जाएगी. बल्कि जन्म के बाद पढ़ाई के दौरान अलग-अलग स्टेज पर आर्थिक सहयोग मिलेगा। जन्म के वक्त 11 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। पहली, छठी और नौवीं कक्षा में एडमिशन पर 5 हजार रुपये मिलेंगे। दसवीं पास करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और बारहवीं में दाखिले पर भी सहायता मिलेगी। ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के दौरान 20 हजार रुपये किस्तों में दिए जाएंगे। 21 साल की उम्र पूरी करने या उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद करीब 1 लाख रुपये ब्याज सहित सीधे बेटी के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।
इन्हीं बच्चियों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो कम से कम तीन वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हों. बेटी का जन्म दिल्ली में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। माता पिता या अभिभावक के पास आधार कार्ड और एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है। परिवार की सालाना इनकम 1.20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के तहत शामिल की जाएंगी। अगर बताई गए एकेडिमिक टर्म्स पूरे नहीं होते है. तो जमा की गई राशि वापस ली जा सकती है। 

आवेदन कैसे करना होगा?

 

दिल्ली सरकार की यह योजना राज्य 1 अप्रैल से लागू की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रोसेस फिलहाल शुरू नहीं हुई है, लेकिन सरकार जल्द ही इसके लिए एक अलग डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेगी. आवेदन तय टाइम लिमिट के अंदर ऑनलाइन करना होगा. जो परिवार पात्र हैं वह जन्म प्रमाण पत्र, आधार और बैंक अकाउंट डिटेल्स तैयार रखें, जिससे जैसे ही पोर्टल खुले तुरंत आवेदन कर सकें।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!