तीन मासूम के साथ दम्पति ने की आत्महत्या!

हमारे देश में लोग कितनी भी परेशानी से गुजर जाते थे पर आत्महत्या जैसा कदम तो नहीं उठाते थे। अभाव के दौर में भी लोग टूटने नहीं थे। किसान मजदूर परिवारों के संघर्ष की कहानियां भरी पड़ी हैं। परिवार में बच्चे भी कई होते थे पर लोग मस्त रहते थे। स्वस्थ और लंबी आयु वाले होते थे। आज जब देश का विकास होने का दावा किया जा रहा है। लोग सम्पन्नता की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे दौर में आत्महत्या करने की ख़बरें प्रमुखता से देखने और पढ़ने को मिल रही है। पूरा का पूरा परिवार ही आत्महत्या कर ले रहा है।
पूरे परिवार के साथ आत्महत्या की खबरें शहरों से अधिक आती रही हैं पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक गांव में पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। दरअसल 10 फरवरी सुबह महावन थाना क्षेत्र के खप्पर पुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले हैं। इन शवों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं।
35 वर्षीय मनीष पेशे से किसान था। 32 वर्षीय पत्नी सीमा गृह स्वामिनी थी। तीन बच्चे 5 वर्षीय हनी, 4 वर्षीय प्रियांशी/प्राची और 3 वर्षीय पंकज/प्रतीक मतलब तीन मासूम बच्चे थे। बताया जा जा रहा है कि परिवार ने रात में दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया है। सुबह जब वे नहीं उठे तो पड़ोसियों/परिवारजनों को शक हुआ। पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर शव बरामद किए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या की पुष्टि हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में रसोई की दीवार पर लिखा मिला है कि “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं”। दूध के गिलास शवों के पास पड़े मिले, जिससे जहर वाली थ्योरी मजबूत हुई है। महावन पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट या अन्य सुराग की तलाश की जा रही है। अभी तक हत्या की आशंका नहीं जताई गई, लेकिन अंतिम रिपोर्ट पोस्टमार्टम और जांच के बाद आएगी। कुछ भी हो सकता है। हो सकता है किसी और ने दूध में जहर मिलाया हो।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर पैदा कर रही है। ऐसे मामलों में अक्सर आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या अन्य गंभीर वजहें सामने आती हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी परेशानी पैदा हो गई कि परिवार को आत्महत्या करनी पड़ी। ऐसे मामले में मां बाप बच्चों की हत्या करते हैं। छोटे छोटे बच्चे आत्महत्या कैसे कर सकते हैं ?

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया