UGC के नियमों पर सपा सवर्णों के  खिलाफ? रामगोपाल यादव ने कर दिया क्लियर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने यूजीसी नियमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं, वे ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्गों के विरोधी हैं, जबकि जारी किए गए नियम पूरी तरह सही हैं और वे इनके साथ हैं। उन्होंने साफ कहा, “यूजीसी इज ऑल राइट,” और जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, वे दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ खड़े हैं।

रामगोपाल यादव ने यह भी कहा कि संसद सत्र के भीतर समाजवादी पार्टी विदेश नीति का मुद्दा उठाएगी, क्योंकि देश चारों तरफ से घिर चुका है और उनके मुताबिक विदेश नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने ‘SIR’ से जुड़े विषय को भी सदन में उठाने की बात कही।

रामगोपाल ने सपा सरकार पर भी साधा निशाना

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आज की बैठक के लिए कोई ठोस मुद्दा ही तय नहीं किया. इसके साथ ही सपा नेता ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब सत्ता भ्रष्ट कर देती है तो दिमाग काम करना बंद कर देता है, और यही स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार की हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग धर्म की बात करते हैं, वही धर्मगुरुओं का अपमान कर रहे हैं। बता दें यूपी समेत पूरे देश में यूजीसी के नए नियमों का जमकर विरोध हो रहा है।  भारतीय जनता पार्टी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं प्रांतीय सेवा के एक अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भी इसी मामले में इस्तीफा दे दिया है।
  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे