निखिल ने गीता को सुकून और भरोसा दिया, जो उनकी जिंदगी में पहले नहीं था। तीन साल डेटिंग के बाद निखिल ने प्रपोज किया। उम्र का 20 साल का गैप देखकर निखिल का परिवार पहले खिलाफ था – उनकी मां और भाई ने कहा “वो तुम्हारी मां की उम्र की है”। गीता खुद भी डर रही थीं कि क्या ये रिश्ता चलेगा।
लेकिन निखिल अडिग रहे। आखिरकार परिवार मान गया, और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली। अब 4-5 साल बाद दोनों खुश हैं, निखिल की मां गीता को “प्यारी बहू” कहती हैं। यह स्टोरी “प्यार की कोई उम्र नहीं होती” का जीता-जागता उदाहरण है। समाज ट्रोल करता है क्योंकि हमारी सोसाइटी में ज्यादातर पुरुष बड़ा और महिला छोटी होने को ही “नॉर्मल” मानती है – रिवर्स में हो तो ताने शुरू। लेकिन ये कपल समाज की परवाह किए बिना खुश है।








