AAP जिस नेता को पहले ही निकाल चुकी थी, BJP ने उसे किया शामिल

राजेश गुप्ता के पाला बदलते ही अशोक विहार में सियासत गरमाई”

नई दिल्ली।  दिल्ली के वज़ीर पुर से पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी के दमन थाम लिया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अशोक विहार के पूर्व निगम पार्षद विकास गोयल के वह नोटिस वायरल किया जा रहा है जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष ऋतुराज झा के हस्ताक्षर है। अशोक विहार से विकास गोयल की पत्नी सीमा विकास गोयल को टिकट दिया गया है। राजेश गुप्ता के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के नेता और वज़ीरपुर के कार्यकर्ता तक गंभीरता से नहीं ले रहे है। पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजेश गुपा को उसी बक्त पार्टी से निकलने की ऐलान कर दिया था जब उन्होंने बागी तेवर दिखते हुए पार्टी के निर्णय का विरोध कर विद्रोह किया। सौरभ भारद्वाज ने वहां मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को उसी वक्त बता दिया था की वे राजेश गुप्ता को पार्टी से निकाल रहे है। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं की तरफ से हरी झंडी मिलने का इन्तजार है। इस समय सोशल मीडिया पर उसी मेघा मिश्रा की फोटो के साथ ट्वीट वायरल किया जा रहा है और राजेश गुप्ता की सहयोगी है जिसने कथित तौर पर विकास गोयल पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। अब वही सहयोगी आम आदमी पार्टी को नुकशान पहुंचने के मकसद से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। खबर है कि राजेश गुप्ता को पता चल चुका था की अब पार्टी उन्हें आधिकारिक रूप से बहार का रास्ता दिखाने वाली है। इसी को देखते हुए उन्होंने बीजेपी से सम्पर्क किया। चुनाव के समय बीजेपी को ऐसे तत्वों और अस्त्रों की जरूरत है ,लिहाज़ा आज प्रदेश कार्यकालय में बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। चुनाव से ठीक पहले इस तरह के पाला ;बदलने से अशोक विहार वार्ड के परिणाम कितने बदलते है और बीजेपी को इसका कितना लाभ होता है यह मतदान के बाद मतगणना के समय सामने आ जाएगा। राजेश गुप्ता के त्यागपत्र पर “आप ” कार्यकर्ता ही नहीं आम जनता भी व्यंग और तंज कस रही है। आप से रिजेक्ट नेता को बीजेपी एक्सेप्ट कर रही है। जिसे बीजेपी शामिल कर रही है उसे आम आदमी पार्टी पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद