क्यों न चुनाव आयोग के खिलाफ हत्या में दर्ज किए जाएं बीएलओ की मौत के मामले!

चरण सिंह

क्या देश में किसी की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है ? क्या चुनाव आयोग कुछ भी करेगा ? उत्तर प्रदेश में चुनाव 2027 में है और चुनाव आयोग बीएलओ से 4 दिसंबर तक एसआईआर का काम पूरा करने के दबाव बना रहा है। चुनाव आयोग ने एल्टीमेटम दे दिया है कि समय सीमा में ही काम पूरा करना होगा। दूसरे राज्यों में भी यही हाल है। जानकारी मिल रही है कि देशभर में 25 बीएलओ की इस दबाव में मौत हो चुकी है। कितने बीएलओ अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। कितने बीएलओ दबाव में रोते देखे जा रहे हैं। उनको तरह तरह की समस्याएं एसआईआर में आ रही हैं।ऐसे में प्रश्न उठता है कि जो काम सालों का वह महीनों में कैसे पुरा हो सकता है ? विपक्ष का रवैया भी बड़ा दिलचस्प है। उसे बीएलओ की मौत की चिंता कम है अपने वोटबैंक में से वोट कटने की चिंता ज्यादा है। मतलब विपक्ष को भी सत्ता की चिंता है। बस किसी तरह से इनको भी सत्ता मिल जाए। विपक्ष की समझ में यह नहीं आ रहा है कि जब तक लोगों से जुड़े मुद्दे नहीं उठाएंगे तब तक आम आदमी को जोड़ा नहीं जा सकता है। क्या उत्तर प्रदेश में सभी जनप्रतिनिधियों के फॉर्म जमा हो चुके हैं। क्या इन लोगों के फॉर्म में सभी कुछ ठीक है ? विपक्ष को सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के फॉर्म दिखाने की मांग की जानी चाहिए। खुद मुख्य चुनाव आयुक्त का फॉर्म देखा जाए। ऐसे में प्रश्न यह भी है कि क्या विपक्ष में बैठे सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने फॉर्म भरकर दे दिए हैं ?आखिर बीएलओ की मौत और उनकी समस्याओं को लेकर विपक्ष मुद्दा क्यों नहीं बनाता ? क्यों नहीं सड़कों पर उतरता ? क्यों न बीएलओ की मौत का जिम्मेदार चुनाव आयोग को बताकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हत्या के केस दर्ज कराए जाएं ? पर विपक्ष यह सब कुछ नहीं करेगा। क्योंकि इससे उसकी सरकार नहीं बन रही है। विपक्ष में बैठे दल दल तो वह सब कुछ करेंगे जिससे कि उनकी सरकार बनने में मदद मिले। निश्चित रूप से सरकार में बैठे लोग मनमानी कर रहे हैं पर विपक्ष में बैठे नेता भी तो जमीनी मुद्दों पर काम नहीं कर पा गए हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा और महंगाई का मुद्दा हो या बीएलओ की मौत का मुद्दा। इन मुद्दों पर विपक्ष कमजोर पड़ जाता है। जनहित में एकजुट नहीं होंगे। हां सत्ता से जुड़ा मुद्दा हो तो एक दूसरे के सुर में सुर जरूर मिला देंगे। हां वोटबैंक से जुड़ा मुद्दा हो या फिर पार्टी से जुड़ा हो तो ये लोग जरूर सड़कों पर उतर जाते हैं। विपक्ष के जमीनी मुद्दे न उठा पाने का फायदा ही सरकार उठा रही है।  दरअसल बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं ताकि मतदाता सूची सटीक हो सके। चुनाव आयोग ने अल्टीमेटम दे दिया है कि 4 दिसम्बर तक यह काम करवा लेना है।  BLOs पर काम का भारी दबाव है, जिससे वे घर-परिवार छोड़कर रात 3 बजे तक काम कर रहे हैं।  बीएलओ का कहना है कि पढ़े-लिखे लोग भी फॉर्म में गलतियां कर देते हैं। बीएलओ बेचारे इधर चुनाव से डांट खा रहे हैं उधर संबंधित लोग भी बीएलओ को डांट देते हैं। जानकारी मिल रही है कि बीएलओ का दिन भर घर-घर घूमना, रात में घर पर 1-2 बजे तक एंट्री करना पड़ रहा है। कुछ BLOs रात 3 बजे तक जागकर काम कर रहे हैं। घर-परिवार छोड़कर पूरी तरह ड्यूटी में लगे रहना। यह समस्या सिर्फ UP तक सीमित नहीं। पूरे देश में SIR के दौरान BLOs पर भारी बोझ है। 22 दिनों में 7 राज्यों (UP, MP, WB आदि) में 25 BLOs की मौत हो चुकी है। UP में एक BLO की शादी से ठीक पहले मौत हो गई।

  • Related Posts

    भारत को ‘निर्वाचित निरंकुशता’ के रूप में क्यों आंका गया है?
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    एस आर दारापुरी  भारत को लंबे समय तक…

    Continue reading
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    • By TN15
    • June 15, 2026
    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’