लेबर कोड लागू किए जाने के खिलाफ जंतर मंतर नई दिल्ली सहित देशभर में हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

नोएडा । मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड जिन्हें सीटू सहित देश की सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों ने मजदूरों पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए आज 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस और किसान आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था जिसके तहत पूरे देश में जोरदार तरीके से मजदूर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए वहीं दिल्ली, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर के मजदूरों/ ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर नई दिल्ली पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कहा कि लेबर कोड कानून मजदूरों के लिए नहीं मालिकों के लिए लाई है मोदी सरकार और इन कानूनों को इतिहास के कूड़ेदान में डालकर ही मज़दूर वर्ग दम लेगा उक्त का संकल्प लिया।

 

दिल्ली जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में सीटू गौतम बुध नगर कमेटी के नेता रामस्वारथ, गंगेश्वर दत्त शर्मा, सुनील पंडित, भरत डेंजर, अरुण कुमार, विकास कुमार, राम सागर आदि के नेतृत्व में सैकड़ो मजदूरों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया इसी तरह किसान सभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विरोध प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय सचिव कामरेड सुदीप दत्ता, सीटू दिल्ली राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र गौड़, महासचिव पीवी अनियन, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता कामरेड हनान मौला सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों व किसान संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया सभी वक्ताओं ने चार मजदूर विरोधी लेबर कोर्ट्स को रद्द करवाने, मजदूर किसान के कर्ज माफ किए जाने, सभी कच्चे कर्मचारीयों व स्कीम वर्कर्स को पक्का किए जाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने, ठेका प्रथा व निजीकरण पर रोक लगाए जाने, पथ विक्रेता कानून को सही तरीके से लागू किए जाने, न्यूनतम वेतन ₹26000 हजार घोषित करवाने, समान काम का समान वेतन आदि मुद्दों पर आने वाले समय में देशव्यापी बड़ा आंदोलन खड़ा करने की जरूरत को रेखांकित किया।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला