अल फलाह यूनिवर्सिटी का नया आतंकी कनेक्शन आया सामने, इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी था पूर्व छात्र?

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश होने और लाल किला के पास हुए धमाके के बाद इस यूनिवर्सिटी के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि यूनिवर्सिटी का आतंकी ऑपरेटिव्स के साथ लंबे समय से संपर्क रहा है.

IM के कुख्यात आतंकी का यूनिवर्सिटी से पुराना नाता

जांच एजेंसियों को पता चला है कि इंडियन मुजाहिदीन (IM) का भगोड़ा आतंकी और 2008 में हुए कई बड़े धमाकों का आरोपी मिर्ज़ा शादाब बैग इसी अल फलाह यूनिवर्सिटी का छात्र रह चुका है. बैग पर जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली और गोरखपुर ब्लास्ट करवाने का आरोप है और वो लंबे समय से फरार है.

सूत्रों के अनुसार, बैग ने 2007 में अल फलाह यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में बी.टेक पूरा किया था. यह जानकारी सामने आने के बाद एजेंसियों ने उसके कैंपस कनेक्शनों की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

डॉक्टर्स की गिरफ्तारी से बढ़ा शक

यह पहला मामला नहीं है जब अल फलाह यूनिवर्सिटी का नाम किसी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हो. इसी यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर्स को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. उस समय भी कई सवाल उठे थे कि आखिर यूनिवर्सिटी में ऐसा क्या है कि आतंकी संगठनों के लोग लगातार इससे जुड़े पाए जा रहे हैं.

जांच एजेंसियों की पैनी नजर

नए खुलासों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े पुराने रिकॉर्ड, छात्रों की प्रोफाइल, फैकल्टी के बैकग्राउंड और बीते 10-15 सालों के एडमिशन डेटा की जांच शुरू की है.

एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आतंकी गतिविधियों के लिए अल फलाह यूनिवर्सिटी का किस तरह इस्तेमाल किया गया. क्या यह सिर्फ पढ़ाई के दौरान बने रिश्ते थे या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद