जमीन विवाद में बम-गोलियों की बरसात: गिरिडीह में दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने संभाली कमान

झारखण्ड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह–धरचांची में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. विवादित भूमि पर घेराबंदी को लेकर पहुंचे एक पक्ष और इसका विरोध कर रहे दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने हवाई फायरिंग और पेट्रोल बंम का का भी इस्तेमाल कर दी. फायरिंग और पेट्रोल बंम की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस और पंचम्बा थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाते हुए तनाव को शांत करने की कोशिश की.

पुलिस ने बताया कि उपद्रव फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु इलाके में पुलिस बल की कैंपिंग जारी है.

 

विवादित जमीन पर दो पक्षों की दावेदारी

 

स्थानीय रैयतों ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर उनकी वैध दावेदारी है, लेकिन दूसरे पक्ष के दबंग किस्म के लोग दबाव बनाने के लिए गोलीबारी और बमबाजी कर रहे हैं. उन्होंने सनी रेन और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है, बताया जा रहा है कि बुधवार को भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई थी. इसके बावजूद गुरुवार को पुनः एक पक्ष घेराबंदी के लिए पहुंचा, जिसके बाद दोनों ओर से सैकड़ों लोग जमा हो गए और तनाव बढ़ता चला गया.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

मामले में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी. दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया गया है. गोली चली या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. उपद्रव फैलाने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस की तैनाती जारी है. लगातार बढ़ते भूमि विवाद और फायरिंग और पेट्रोल बंम की घटनाओं से स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

 

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज नया…

    Continue reading
    उद्योगपति के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी और कैश की लूट

    उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के देहात थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    • By TN15
    • June 9, 2026
    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    • By TN15
    • June 9, 2026
    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’