विधवा विलाप बंद कर जमीनी संघर्ष करना होगा विपक्ष को !

चरण सिंह 

बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर विपक्ष वोट डकैती की बात कर रहा है। वैसी भी वोट चोरी की बात तो हर चुनाव में करता ही है। हो सकता है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में गड़बड़ कर रहा हो पर विपक्ष यह भी तो बताए कि उसे लोग वोट क्यों दे ? विपक्ष ऐसा कौन सा काम कर रहा है जिसके आधार पर उसे लोगों से वोट मांगने का हक़ है ? जनहित में विपक्ष ने कितने आंदोलन किये हैं? जनता के लिए विपक्ष ने कब एकजुटता दिखाई ? जनता के लिए विपक्ष के किस दल के किस नेता ने लाठी खाई। जेल गया ? विपक्ष यह चाहता है कि लाठी डंडे जनता खाए और सत्ता की मलाई चाटने के लिए वे तैयार बैठे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर बहुत पहले लिख दिया था कि वंशवाद पर टिका विपक्ष देश के लिए घातक साबित हो सकता है। आज की तारीख में यही हो रहा है। विपक्ष की कमजोरी का फायदा सत्ता पक्ष उठा रहा है। चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए आज के स्थापित नेताओं के बस का संघर्ष नहीं है। ये लोग जातीय आंकड़ों के आधार पर सरकार बनाना चाहते हैं। इसमें दो राय नहीं कि सरकार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाई गई सभी एजेंसियों पर दबाव बना रखा है। अपने हिसाब से इनका इस्तेमाल कर रही है।
विशेष रूप से मीडिया सरकार का भोंपू बना हुआ है। ऐसे में जब तक सरकार के खिलाफ जमीनी संघर्ष नहीं होगा तब तक बदलाव की बात सोचना बेमानी है। जेपी आंदोलन की तर्ज पर देश में आंदोलन कर ही बदलाव किया जा सकता है। जातीय समीकरण से कोई बदलाव नहीं होगा। विचारधारा से बदलाव होगा। ये जो राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को गुलाम समझते हैं। उससे बाहर आना होगा। युवा ही बदलाव कर सकते हैं। युवाओं को सम्मान देना होगा। वदलाव के लिए काम करने वाले नेताओं के संघर्ष को आत्मसात करना होगा। जब तक आत्मसम्मान के साथ जमीनी संघर्ष नहीं होगा तब तक बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। युवाओं को भी गुलामी परिपाटी को छोड़कर संघर्ष के बल पर अपनी पहचान बनानी होगी। सरकार ने मीडिया के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर दिया है। लोग सही और गलत की पहचान ही नहीं कर पा रहे हैं। जिसका फायदा सरकार उठा रही है।
  • Related Posts

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    जरूरी यह नहीं है कि हम हर ख्वाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला