धूम धाम से सम्पन्न हुई उत्तराखण्ड स्थापना दिवस रजत जयंती शोभायात्रा

9 नवंबर को उत्तराखण्ड स्थापना दिवस की रजत जयन्ती के उपलक्ष्य में उत्तरांचल भ्रात्रिसेवा संस्थान एवं उत्तराखंड महापंचायत के द्वारा बुराडी में बंगाली कॉलोनी संतनगर से अमृतविहार हनुमान मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में सर्वप्रथम संस्थान द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड आंदोलन में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात शोभा यात्रा में देवभूमि की संस्कृति सभ्यता वेशभूषा और एकजुटता आदि की झलक को दर्शाया गया इस अवसर पर दिल्ली सरकार में विधायक एवं उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मोहन सिंह बिष्ट जी और समाज के प्रति जुझारू कर्तव्यनिष्ठ विधायक आदरणीय श्री रवि नेगी जी के गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखण्ड समाज के प्रबुद्ध प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी महानुभावों का भी संस्थान के संस्थापक हरदा उत्तरांचली जी, प्रधान कुन्दन सिंह रावत, बुराड़ी शाखा अध्यक्ष डाक्टर तारा सिंह बिष्ट, महासचिव किशोर नैलवाल, दिल्ली NCR उत्तराखंड महापंचायत के अध्यक्ष सतीश नेगी एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारियों हरि रजवाड़,उमेद शाह जी, शिव सिंह रावत,कैलाश खुलबे,शिव सिंह घुघत्याल,बिशन हरियाला,प्रेम बल्लभ सती,हीरा बल्लभ, सुंदर सिंह,भगवत रावत,धन सिंह तड़ियाल,हरि सिंह, राम नाथ प्रसाद,हयात राणा,देवब्रत चौहान, नारायण मोलेखी, नरेंद्र मास्टर,कमल रावत, कैलाश चौहान, बहादुर सिंह, मोहन गुसाईं, तिलोक सिंह नेगी,बलबीर रावत,नरेश नैनवाल, प्रताप रावत, जीवन खाती,पूरन हालसी, ललित बिष्ट, देवेन्द्र रावत, जीवन रावत,ललित मेहरा अन्य वरिष्ठ सेवा मित्रों एवं महिलाशक्ति से नीमा अधिकारी, दीपा पटवाल, संगीता बिष्ट, दीपा बिष्ट ममता पंत इत्यादि द्वारा पुष्प मालाओं से आदरणीय महानुभावों का स्वागत किया गया। इस भव्य उत्तराखंड स्वाभिमान संकल्प शोभायात्रा में उत्तराखंड समाज सेवी प्रमुखों की 11 घोड़ों के साथ साथ उत्तराखंडी ढोल नगाड़े बाजे गाजे,उत्तराखंडी संगीत, कलाकारों की विशेष प्रस्तुति भी थी। शोभायात्रा में सम्मिलित सभी लोगों के लिए भोजन व समापन में भंडारे वितरण किया गया।
बुराड़ी से समस्त उत्तराखंडी संस्थाओं के पदाधिकारियों, महिला कीर्तन मंडलियों के सदस्यों एवं बुराड़ी क्षेत्र से अनेकों “आर डब्लू ए” के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उत्तराखण्ड महापंचायत एवं उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान के हजारों सेवा मित्रों ने इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तन मन धन से सहयोग किया।
उत्तराखण्ड महापंचायत के पदाधिकारियों ने बुराड़ी क्षेत्र में सर्वाधिक उत्तराखंडी जनसंख्या की राजनीतिक भागीदारी व बुराड़ी मेन रोड पर निर्माणाधीन कार्य क्षेत्र की वजह से जन समस्याएं की परेशानी के लिए आवाज उठाई जिसके कारण बुराड़ी रोड में हमेशा जाम लगा रहता है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद