सीतामढ़ी में आरजेडी पर गरजे पीएम मोदी, कहा – डॉक्टर चाहिए या रंगदार!

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है. इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महागठबंधन पर जमकर बरसे. उन्होंने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों को डॉक्टर चाहिए या फिर रंगबाज। महागठबंधन के नारों पर उन्होंने कहा कि जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए।

पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ”आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा, इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।

महागठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने महागठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, ”RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है।

‘बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर’ – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से सवाल करते हुए कहा, ”बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। अब बिहार में हैंड्स अप कहने वालों के लिए जगह नहीं है। अब तो बिहार में स्टार्टअफ के सपने देखने वाले चाहिए। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं. हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं.”

जंगलराज में नहीं बना अस्पताल : मोदी

उन्होंने कहा, ”ये RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते। ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं. 15 वर्ष में एक भी बड़ा कारखाना बिहार में नहीं लगा. यहीं मिथिला में जो मीलें और फैक्ट्रियां थीं, वो भी बंद हो गई. 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना, इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ है।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी