बंद होने चाहिए ओपिनियन पोल, मतदाताओं पर पड़ता है दबाव!

सत्ता रूढ़ पार्टी दे दबाव में तैयार किये जाते हैं ओपिनियन पोल! 
नई दिल्ली/पटना। जब बिहार में लोग बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं, नीतीश के समर्थक नाराज हैं, सत्तारूढ़ नेताओं का खुलकर विरोध हो रहा है, दुलारचंद यादव हत्याकांड चुनाव का मुख्य मुद्दा बन चुका है, मुस्लिम और यादव एकतरफा महागठबंधन के साथ है। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल से नीतीश कुमार ने कन्नी काट ली। ऐसे में एक ओपिनियन पोल में पहले चरण के मतदान में एनडीए की जबरदस्त बढ़त दिखाई गई है।  मैट्रिजे आईएएनएस के अनुसार एनडीए 153-164, महागठबंधन को 76-86, जन सुराज को 1-3, असदुद्दीन ओवैसी को 1-2 और अन्य को 4 सीटें बताई जा रही हैं। क्या यह सब मतदाताओं पर दबाव बनाने के लिए हो रहा है।
वैसे चुनाव से पहले ओपिनियन पोल नहीं होना चाहिए। इससे मतदाताओं पर दबाव बनता है। ओपिनियन पोल भी अब पैसे लेकर कराया जा रहा है। जो गोदी मीडिया सरकार के के खिलाफ खबर चलाने को तैयार नहीं। आपको लगता है कि वह मीडिया सरकार के खिलाफ ओपिनियन पोल दिखाएगा ? बीजेपी को खुश करने के लिए क्या ओपिनियन पोल नहीं तैयार किया जाएगा ?
लोकसभा चुनाव में ओपिनियन पोल में एनडीए की 400 से ऊपर सीटें दिखाई जा रही थी। आई कितनी 292 ।
दरअसल MATRIZE-IANS के अनुसार NDA 153-164, महागठबंधन 76-87 , अन्य की बात करें तो जन सुराज को 1-3 AIMIM को 1-2 और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।

NDA में किस पार्टी को कितनी सीटें?

मैट्रिज के सर्वे के अनुसार NDA में BJP 83-87, JDU 61-65, HAM 4-5, LJP(R) 4-5 और  RLM 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

महागठबंधन में किसको कितनी सीट?
सर्वे के मुताबिक महागठबंधन में RJD 62-66, कांग्रेस 7-9, CPI(ML) 6-8,  CPI 0-1, CPIM 0-1 और VIP को 1-2 सीटें मिल सकतीं हैं।

किसको कितना वोट शेयर?

मैट्रिज के आंकड़ों के अनुसार दोनों गठबंधनों के वोट शेयर में भी अच्छा खासा अंतर रह सकता है। इसके मुताबिक NDA ,49% , महागठबंधन 38% और अन्य को 13% वोट मिल सकते हैं।

मैट्रिज के अनुसार बिहार में सीएम की पहली पसंद के तौर पर अभी भी नीतीश कुमार सबसे आगे हैं. सर्वे के अनुसार नीतीश कुमार 46% ,तेजस्वी यादव 15% ,चिराग पासवान 8% ,प्रशांत किशोर 8% और सम्राट चौधरी को 4% लोग बतौर सीएम फेस पसंद करते हैं।

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    • By TN15
    • August 22, 2026
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?