बिहार में असदुद्दीन-चंद्रशेखर और मौर्य ने बनाया तीसरा गठबंधन!

महागठबंधन के साथ ही एनडीए के लिए भी चुनौती बना यह गठबंधन

तेजस्वी यादव के लिए बन सकता है खतरा, चंद्रशेखर की खुल सकती है लाटरी

बिहार के चुनाव में अब तक यह माना जा रहा था कि मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। प्रशांत कुमार की पार्टी जन सुराज इन दोनों ग गठबंधनों का खेल बिगड़ेगी। अब नया  गठबंधन बनने के बाद अब यह लग रहा है कि काम चंद्रशेखर और असदुद्दीन पार्टी का गठबंधन इन तीनों का खेल बिगाड़ेंगे।
दरअसल असदुद्दीन ओवैसी का पहले से ही बिहार में वजूद है और गत दिनों भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने काफी मेहनत की है। जब भी दलितों के हक़ की लड़ाई को लेकर बिहार में आंदोलन हुआ है तभी भीम आर्मी और आज़ाद के कार्यकर्ता सड़कों पर लाठी डंडे खाते दिखाई दिए हैं। पिछले दिनों बोधगया में भी भिक्षुकों के आंदोलन को भीम आर्मी ने सहयोग दिया था। भीम आर्मी ने पटना में रैली कर अपना वजूद दिखाया था। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद समय समय पर बिहार जाते रहे हैं।
उधर असदुद्दीन ओवैसी का भी बिहार में अच्छा खासा जनाधार है। गत विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को 6 सीटें मिली थीं। मतलब ओवैसी और चंद्रशेखर दोनों मिलकर बिहार विधानसभा बड़ा खेल खिलाएंगे। पांच विधायक आरजेडी में चले गए थे । हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य का बिहार में कोई खास जनाधार नहीं है।
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है। एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ‘आजाद समाज’ एवं स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘अपनी जनता पार्टी’ के साथ गठबंधन किया है।

गठबंधन को ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस’ नाम दिया गया है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार (15 अक्टूबर, 2025) को किशनगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि एआईएमआईएम 35 सीटों पर जबकि आजाद समाज पार्टी 25 और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी अपनी जनता पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब देखना होगा कि इस गठबंधन से अन्य दलों को चुनाव में कितना नुकसान होता है।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए