मेहनतकशों के मुद्दों पर जन संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ नोएडा में चल रहा सीटू दिल्ली राज्य सम्मेलन हुआ संपन्न

नोएडा, सामुदायिक झुंडपुरा सेक्टर- 11, नोएडा पर 11 अक्टूबर 2025 से चल रहा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का त्रिवार्षिक 18 वां राज्य सम्मेलन कल देर शाम 12 अक्टूबर 2025 को गुलामी के दस्तावेज चार लेबर कोड कानूनों के खिलाफ संघर्ष तेज करो, पूरे दिल्ली एनसीआर में एक समान न्यूनतम वेतन लागू करवाने के लिए संघर्ष तेज करो, मजदूर वर्ग की एकता को तोड़ने वाली सांप्रदायिकता को शिकस्त दो, चुनौतियां का मुकाबला करने के लिए संघर्ष वैचारिक धार और संगठन को मजबूत करो, सभी ई-श्रम कार्ड धारकों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया करनी होगी, रेहड़ी-पटरी कामगारों का शोषण बंद करो और सभी का सर्वे कर लाइसेंस व स्थान दो, मजदूर किसान एकता मजबूत करो, पूरे एनसीआर में एक समान ₹26000 मासिक न्यूनतम वेतन घोषित करो, हर कार्य क्षेत्र में यौन शोषण संबंधी शिकायत समिति बनानी होगी, सभी ठेका कर्मियों को तुरंत पक्का करो। सभी रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरो, देश को संपदा और संसाधनों को पूंजीपतियों को कौड़ियों के दाम सौंपना बंद करो, मलिक राजनेताओं और अफसरों की मिली भगत से फैक्ट्री मजदूरों की हत्याएं नहीं सहेंगे, मजदूरों पर गुलामी लादने वाले चार लेबर कोड कानून रद्द करो, मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड वापस लो, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ठेका प्रथा, निजीकरण व सांप्रदायिकता के खिलाफ सशक्त आंदोलन विकसित करो, मजदूर अधिकारों पर हमला नहीं चलेगा, बेहतर भविष्य के लिए संगठित हो और आगे बढ़ो, हिंदू मुसलमान के नाम पर नहीं बटेगे, मजदूर है हम मिलकर लड़ेंगे, इंकलाब- जिंदाबाद, समाजवाद- जिंदाबाद, एकता और संघर्ष- जिंदाबाद, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का 18 वां सम्मेलन जिंदाबाद के गगन भेदी नारों के साथ सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सम्मेलन में आज की कारवाई की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत रिपोर्ट पर दर्जनों डेलीगेट साथियों ने बहस में हिस्सा लिया और अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बहस का जवाब सीटू दिल्ली राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनीयन ने दिया। रिपोर्ट पर आए सुझावों को जोड़ते हुए रिपोर्ट एवं आय व्यय हुए सहित कई संघर्षों के प्रस्ताव सर्व समिति से पास हुए।
सम्मेलन में 31 सदस्य नई राज्य कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड, महासचिव कामरेड पीवी यूनियन, कोषाध्यक्ष कामरेड इंद्र नेगी चुने गए। सम्मेलन में समापन भाषण सीटू के राष्ट्रीय सचिव कामरेड सुदीप दत्ता ने रखा।
अंत में अध्यक्ष मंडल की ओर से कामरेड अनुराग सक्सेना ने अपनी बात रखते हुए सभी डेलीगेट साथियों को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा किया।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश