मैसर्स- वाईआर क्राफ्ट कम्पनी पर सीटू के बैनर तले श्रमिकों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन

नोएडा । गैर कानूनी तरीके से कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ आज मैसर्स- ए-12, सेक्टर- 8, नोएडा कम्पनी पर सीटू के बैनर तले श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदर्शन को सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ ने संबोधित किया।
जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मैसर्स- वाईआर क्राफ्ट्स ए- 12, सेक्टर- 8, नोएडा के प्रबंधकों ने गैरकानूनी तरीके से 15 श्रमिकों को 19 सितंबर 2025 को नौकरी से यह कहते हुए कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टेरिफ की वजह से कंपनी में काम नहीं है का बहाना लगाकर गैर कानूनी तरीके से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिसकी शिकायत हमारी यूनियन द्वारा कंपनी प्रबंधकों और उपश्रमायुक्त गौतमबुद्धनगर से की गई लेकिन प्रबंधकों ने ना तो श्रमिकों को काम पर वापस लिया और ना ही उनके कानूनी दे पवनों का भुगतान किया है।
विवश होकर श्रमिकों ने आज 4 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से कंपनी के गेट पर सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरु किया है जो समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में श्रमिक महेश चंद, शिवनंदन यादव, विजय, जितेंद्र कुमार, किशन गुप्ता, शांति देवी, राजन, पंकज आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव