जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में साधो बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति, दर्शक साधो बैंड की प्रस्तुति पर झूमकर तालियां ही बजाते रहे

कार्यक्रम में दिखाई दी सनातनी परंपरा की झलक

बिजनौर। गायन में संगीत के हर रूप को शामिल रखने में महारथ रखने वाले देश के प्रसिद्ध लोक पॉप बैंड साधो बैंड ने जिला कृषि,औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में यादगार प्रस्तुति दी, साधो बैंड की प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां ही बजाते रहे । यादगार प्रस्तुति में मेरी कुटिया में आज राम आएंगे,राम आएंगे तो कुटिया सजाऊंगी , शिव स्तुति और एक पल चैन न आवे ,सजना तेरे बिना ओ सजना तेरे बिना शामिल रही।

जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में इंदिरा बाल भवन में साधो बैंड ने शानदार प्रस्तुति की। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह की अध्यक्षता व वीरेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नहटौर सुरक्षित से तीन बार विधायक ओम कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। जबकि सुमित सिंघल, भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह,अधिशासी अधिकारी विकास कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सभासद कांति देवी,वंदना अग्रवाल,लक्ष्मी वर्मा तथा संयोजक रीता चौधरी,राहुल नील,राजीव सोती तिलकधारी रहे।

लोक संगीत की धुन को आधार बनाकर साधो बैंड के कलाकारों ने अनेक लगातार प्रस्तुति दी, उनकी प्रस्तुति में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का लोगो ने अनुभव किया । साधो बैंड की प्रस्तुति में भक्ति भाव के साथ साथ लोक संगीत,पारंपरिक सूफी,कव्वाली और गजल की शैली देखने को मिली। प्रदर्शनी में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में साधो बैंड की प्रस्तुति एक कभी न भुलाए जाने वाली यादगार बनकर रह गई।
कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रस्तुति देनेवाले कलाकारों के साथ सेल्फी लेने की होड लगी रही। कार्यक्रम में धनंजय मुख्य भूमिका में रहे,जबकि मयंक व जतिन मुख्य संगीतकार थे। बैंड में नौ सदस्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून…

    Continue reading
    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    बीजेपी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बीजेपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति!