अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में घोला नया रंग

हर विधासनसभा में उतारेंगे उम्मीदवार
आचार्य किशोर कुणाल की मूर्ति का किया अनावरण
सायन कुणाल और संसद सांभवी को दिया आशीर्वाद

महावीर मंदिर पटना में पद्मश्री आचार्य. किशोर कुणाल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में एक नया रंग घोल दिया है। इस मौके पर उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिपेक्ष्य में गर गंभीरता से कुछ बयान दिया है तो यह भाजपा के लिए नींद उड़ाने से कम नहीं। आइए जानते हैं कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐसा क्या कह दिया।

 

सभी सीटों पर खड़ा करेंगे उम्मीदवार

 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।
साथ इसके एक विचित्र बात भी कह दी कि
जब सारे प्रत्याशियों के नॉमिनेशन हों जायेंगे तब वो घोषणा करेंगे कि उनकी तरफ से कौन कहां चुनावी जंग में शामिल हुआ है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बात को आगे बढ़ाते कहा कि
मेरी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है लेकिन इस बिहार विधानसभा चुनाव में हम पूरे बिहार में अपना एक-एक प्रत्याशी खड़ा करेंगे। सभी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष की बात करती है, लेकिन कोई भी गौ हत्या को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। सदन में कोई भी गौ हत्या को रोकने के लिए न तो सवाल उठाता है और न ही क़ानून बनाने के लिए पहल करता है।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमने सभी पार्टियों को देख लिया। हमने अपनी बात पीएम मोदी तक भी पहुंचाई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसीलिए अब हमने यह सोचा है कि पूरे बिहार में घूमघूमकर मैं आम जनता तक यह संदेश पहुंचाउंगा कि आप लोग उसी को वोट दीजिए, जो इस बात का वादा करे कि मैं गौ रक्षा के लिए संसद में आवाज उठाऊंगा और इसे कानून बनाने के लिए प्रयास करुंगा।

 

आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पदम श्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल कर्मभूमि तपोभूमि रहे महावीर मंदिर में उनकी जो प्रतिमा स्थापित की गई थी उसके अनावरण के लिए आए थे।आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल द्वारा रचित एक पुस्तक ‘रामो विग्रहवान धर्म:’ का विमोचन भी किया। साथ ही इस मौके पर आचार्य किशोर कुणाल का नया नामकरण कर डाला। कहा इनका एक नाम तुलसीदास रास भी होगा।

 

सायन कुणाल को दिया आशीर्वाद

 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस मौके पर आचार्य किशोर कुणाल की पुत्र बधू सांसद सांभवी और धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल के कार्यों की सराहना करते कहा कि ये दोनों मिलकर महावीर मंदिर और महावीर कैंसर संस्थान और अन्य अस्पतालों की देख रख अपने पिता की तरह करेंगे। इनसे मुझे ही नहीं बिहार की जनता को भी उम्मीद है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा