3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 12 सेंट्रल पार्क में 3 अक्टूबर से भव्य श्रीराम कथा होगी। 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बैंड बाजा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलशयात्रा में ऊंट घोड़े, ढोल नगाड़े भी शामिल रहेंगे। यह कलशयात्रा पूरे सेक्टर 82 में घूमेगी।
कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ( श्री पंचायती निर्वाणी अखाड़ा) के मुखारविंद संगीत मयी श्री राम कथा कही जाएगी।
श्री राम कथा को लेकर आयोजकों में काफी उत्साह है। यह कथा पूरी सोसायटी के सहयोग से हो रही है। 12 अक्टूबर को श्री राम कथा का विराम होगा और 13 अक्टूबर को सुबह हवन आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आप सभी कथा प्रेमी परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं।








