नोएडा के फिजियोथेरेपिस्ट का हुआ कानपुर में सम्मान

देव मणि शुक्ल

नोएडा वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे 2025 के अवसर पर कानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नोएडा के फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की टीम को राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान प्राप्त हुए कानपुर में आयोजित विशेष समारोह , नेशनल कानपुर फिज़ियोकॉन्, में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को “फिज़ियो दिग्गज सम्मान”, प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव को फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में सामाजिक उत्कृष्टता सम्मान”, डॉ. सुष्मिता भाटी को फिज़ियो थेरेपी के क्षेत्र में सामाजिक उत्कृष्टता सम्मान तथा टीम फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य हेतु राष्ट्र के प्रति योगदान सम्मान” से नवाज़ा गया। इसके साथ जौनपुर में सक्रिय वृद्धावस्था थीम पर विशेष कार्यशाला का किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था लोगों को सक्रिय एवं स्वस्थ वृद्धावस्था के महत्व से अवगत कराना, साथ ही आधुनिक जीवन शैली में बढ़ते लाइफ स्टाइल असंतुलन पर प्रकाश डालना, जो आज स्वास्थ्य और जीवन दोनों में असंतुलन का कारण बन रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रॉबिन सिंह (एमएस ऑर्थो, कृष्णा ट्रॉमा एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर) और डॉ. त्रिभुवन सिंह (निदेशक एवं संस्थापक, गायत्री रिहैबिलिटेशन सेंटर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में फिजियोथेरेपी की बढ़ती प्रासंगिकता और “हेल्दी एजिंग” की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला का सफल आयोजन डॉ. प्रदीप मौर्य, डॉ. प्रदीप गुप्ता और डॉ. प्रीति यादव द्वारा किया गया, जबकि समन्वयन डॉ. दीपक सिंह ने किया।
विशेष वक्ताओं के रूप में डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने डायग्नोस्टिक रीजनिंग एवं मस्कुलो स्केलेटल पेन की पहचान की प्रक्रिया, डॉ. महिपाल सिंह ने फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट एवं मायोथेरेपी और डॉ. सुष्मिता भाटी ने पेल्विक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे।
प्रतापगढ़ से शामिल हुए वरिष्ठ फिज़ियो थेरेपिस्ट डॉ. विश्वदीप सिंह को “डायनेमिक फिज़ियो सम्मान” से सम्मानित किया गया
कार्यशाला में नए और युवा फिजियो थेरेपिस्ट्स को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया तथा बच्चों और प्रति भागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए