24- 25 फरवरी को होगी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

नोएडा (द न्यूज़ 15)। केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ और श्रमिक विरोधी नए लेबर कोडों को रद्द करवाने सहित कई मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने 23 व 24 फरवरी 2022 को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल करने की घोषणा कर दी है और देश के मजदूरों से आवाहन किया है कि देश और मेहनत का जनता को बचाने के लिए देशव्यापी हड़ताल की जोरदार तैयारी शुरू करें। उक्त की तैयारी के लिए 28 दिसंबर 2021 को नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हिंद मजदूर सभा के जिला कार्यालय सेक्टर- 5, नोएडा पर कॉमरेड  नईम अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जनपद गौतम बुध नगर में हड़ताल को सफल बनाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई  जिसके तहत जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर 24 व 25 फरवरी को हड़ताल को कामयाब बनाया जाएगा।
 साथ ही बैठक में उप श्रम आयुक्त गौतम बुध नगर वंदना गुप्ता की मजदूर विरोधी कार्यशैली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीएलसी कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर 03 जनवरी 2022 से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरना रातों दिन चलेगा!
 बैठक में एचएमएस के महामंत्री आरपी सिंह चौहान, एटक के जिला महामंत्री कॉमरेड नईम अहमद, टीयूसीआई के महासचिव उदय चंद्र झा, सीटू के महासचिव रामसागर, इंटक के जिला मंत्री संतोष कुमार तिवारी, ऐक्टू के जिला अध्यक्ष अमर सिंह, सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, एचएमएस के जिला मंत्री श्री रितेश कुमार झा आदि ने हिस्सा लिया।
 उप श्रम आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर 03 जनवरी से होने वाले अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी के लिए कल पुनः मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

Related Posts

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading
CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!