दूसरे ज्ञापन में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर से जिले के अंदर हिंडन नदी व यमुना नदी के क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल भोजन की उचित व्यवस्था,पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था व राहत कैंपों का तुरंत प्रबंध करने की मांग की गई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर संचालित करे तथा प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता और पुनर्वास की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।
जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि इस समय बाढ़ से देश के पंजाब सहित कई राज्यों के हालात बहुत खराब है और वहां बड़ी संख्या में फसल नष्ट होने के कारण खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो रहा है,तो हम सुझाव देते हैं कि जो राशन वितरण प्रणाली पूरे देश में लागू है उस राशन को दो माह के लिए पूरे देश में बंद कर केवल बाढ़ प्रभावित राज्यों में वितरित किया जाए इससे उन राज्यों की बड़ी मदद होगी।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी से अपील की है कि जिले में तैनात सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया जाए। किसान सभा के जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया की किसान सभा जिला गौतम बुद्ध नगर कमेटी भी अपने स्तर पर अपने साथियों से चंदा इकट्ठा कर रही है जिसे एकत्र कर जल्द से जल्द पंजाब जाकर बाढ़ पीड़ितों को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक बीर सिंह नागर, गबरी मुखिया, संदीप भाटी, शिशांत भाटी, अजयपाल भाटी, सोनू समानिया, बुधपाल यादव, सुरेश यादव, मोनू मुखिया, नरेश नागर, अजय चौधरी एडवोकेट, विनोद एडवोकेट, निरंकार प्रधान, सुरेंद्र एडवोकेट,मुकुल यादव, मुकेश खेड़ी, गुरप्रीत सिंह, राहुल नागर, रोबिन भाटी, भिखारी नागर,देशराज चौहान, करण सिंह, रण सिंह मास्टर, पद्म नंबरदार, रण सिंह यादव, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।







