राहुल कुमार को नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल,माला पहनाकर स्वागत किया

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने नगर निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राहुल कुमार को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व वे क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में पार्टी की गतिविधियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी प्रदान की है। नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत राहुल कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को पहचानती है और उन्हें अवसर प्रदान करती है। मुझे प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। राहुल कुमार ने इस दायित्व के लिए विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जयसवाल, संगठन मंत्री भिखू भाई दलसानिया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जयसवाल, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी तथा पटना के पूर्व महापौर एवं प्रदेश संयोजक संजय कुमार का धन्यवाद किया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय प्रकोष्ठ संगठन का अहम अंग है, जिसका सीधा जुड़ाव शहरों और नगरों के कार्यकर्ताओं एवं जनता से है। आने वाले समय में वे कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और समन्वय स्थापित कर संगठन की गतिविधियों को गति देंगे और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। राहुल कुमार की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उप मेयर गायत्री देवी,नगर निकाय के जिला संयोजक केशव राज सिंह,विनोद चौहान,रिंकी गुप्ता,मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, अनिल सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, राजा साह, सुदामा साह, राहुल चतुर्वेदी,अभिषेक सर्राफ,अशोक यादव, रामेश्वर राम,पंकज चौधरी,छोटे सिंह सहित अनेक सामाजिक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर निकाय प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय और प्रभावी होगा। बता दे कि राहुल कुमार लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें संगठन के हर स्तर पर लोकप्रिय बनाया है। अब प्रदेश सह-संयोजक के रूप में उनका लक्ष्य पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को साकार करना होगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’