‘हिंदी है भारत की बोली तो अपने आप पनपने दो !’ – बच्चों द्वारा काव्यपाठ कर मनायी गई, राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 114वीं जयंती

 आवासबोर्ड (खगड़िया), बिहार । ‘शब्दयात्रा भागलपुर’ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वृहस्पतिवार 28 अगस्त 2025 को स्थानीय ‘मध्य विद्यालय हाजीपुर आवासबोर्ड’, खगड़िया में, गीतों के राजकुमार तथा अद्वितीय राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 114वीं‌ जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का काव्यात्मक-संचालन करते हुए विद्यालय-शिक्षिका सह बिहार की‌ सुचर्चित युवा कवियत्री डॉ स्वराक्षी स्वरा ने राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि – आज जहाँ सारी दुनिया युद्ध-भूमि में तब्दील होती जा रही है, वैसे मैं विद्यालय के नौनिहालों के मुख से नेपाली जी की कविताएं सुनकर मन-प्राणों को न सिर्फ रोमांचित कर गयी बल्कि वर्तमान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिवेश में गोपाल सिंह ‘नेपाली’ और उनकी कविता अति प्रासंगिक है ऐसा अहसास करा गई !

‘श्रृंगार न होगा भाषण से, सत्कार न होगा शासन से, यह सरस्वती है जनता की, पूजो, उतरो सिंहासन से !’ — ‘कुचली गई स्वतंत्रता कि फनफना उठो, अपमान देश का हुआ कि झनझना उठो, संसार भी अगर कहीं मुकाबला करें, तुम सामना करो, समर्थ सामना करो, तुम कल्पना करो, नवीन कल्पना करो !’ — या‌ — ‘तुम लाल सोते रह गये, शंकर भी सोते रह गये, घायल हिमालय रोया, तुम घाव धोते रह गये, इतना न सोना बेटो, बिस्तर खबर हो जाये, अपना‌ हिमालय लुटके, कल को उधर हो जाये !’ – आदि एक-से-एक क्रांतिकारी व राष्ट्रभक्ति गीत कविताओं को गा-सुनाकर विद्यालय के होनहार बिरवान शुभम् कुमार, कृष्णा, अभिषेक, दीवाना एवं रूपम, संध्या, रिमझिम, खुशी आदि छात्राओं ने संपूर्ण माहौल को झंकृत करते हुए काफी जीवंत कर दिया ।

आरंभ में जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोज यादव ने कहा – नेपाली जी एक कुशल गीतकार थे । उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम और सनातन संस्कृति का‌‌ एक ऐसा अद्भुत सम्मिश्रण देखने को मिलता है, जो आज भी पढ़ने और गुनगुने को प्रेरित करती रहती हैं ।

जीवंत कर देने वाले इस सांस्कृतिक पर्व पर विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही ।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’