फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत

 व्यावहारिक शिक्षा के साथ मिलेगा रियल हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव

देव मणि शुक्ल

नोए़डा फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स प्रोग्राम की शुरुआत की है। जिसमें किसी भी पृष्ठभूमि के ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की खास बात यह है कि छात्रों को असली हॉस्पिटल के माहौल में मरीजों और उनकी समस्याओं के साथ काम करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है जहां वह सिद्धांत के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।
पंकज माथुर का कहना है कि कोर्स की शुरूआत अक्टूबर 2025 से होगी। यह कोर्स नई शिक्षा नीति-2020 के स्किल-बेस्ड और इंडस्ट्री-एकेडमिया पार्टनरशिप वाले मॉडल पर आधारित है। जिससे छात्रों को रोजगारपरक कौशल सीखने का मौका मिलेगा। यह दो साल का प्रोग्राम है। जिसमें इंटर्नशिप पहले महीने से ही शुरू होगी। कोर्स पूरा करने पर छात्रों को मास्टर ऑफ वोकेशनल स्टडीज (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री मिलेगी। जो मेधावी कौशल विश्वविद्यालय सिक्किम द्वारा प्रदान की जाएगी। जिसे यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। प्रैक्टिकल लर्निंग के दौरान छात्र हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों जैसे फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, टीपीए एंड बिलिंग, इंजीनियरिंग, एचआर, क्वालिटी एश्योरेंस, मार्केटिंग, फार्मेसी, सप्लाई चेन आदि में दो-दो महीने की रोटेशनल प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभाग की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर सकें। इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्र वास्तविक अस्पताल के माहौल में वास्तविक मरीजों के साथ काम करते हुए सीखेंगे। फेलिक्स हॉस्पिटल का यह इनोवेटिव एप्रोच पारंपरिक क्लासरूम टीचिंग से बिल्कुल अलग है। छात्रों को प्रतिदिन अस्पताल के विभिन्न विभागों में पोस्ट किया जाएगा जहाँ वे दो-दो महीने के लिए काम करेंगे। ऑनलाइन थ्योरी के दौरान पढ़ाई का सैद्धांतिक हिस्सा ऑनलाइन होगा। जिसे छात्र किसी भी समय विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से पढ़ सकेंगे। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा यानी हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्रबंधकों और विभागाध्यक्षों के सान्निध्य में छात्रों को प्रैक्टिकल का ज्ञान मिलेगा। यह एलाइड हेल्थ के छात्रों के लिए आदर्श कोर्स है। यानी नर्सिंग, डेंटिस्ट्री, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी जैसे कोर्स कर चुके छात्रों को इस क्षेत्र में नई स्किल सीखने का फायदा होगा। इस दो साल के कोर्स में सैद्धांतिक पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होगा जिसे छात्र कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। दिन का समय अस्पताल के विभिन्न विभागों में बिताया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्किल बेस्ड कोर्सेज पर विशेष जोर देती है और एकेडेमिया-इंडस्ट्री पार्टनरशिप को बढ़ावा देती है। फेलिक्स हॉस्पिटल का यह टीचिंग मॉडल इन्हीं दिशानिर्देशों का पालन करता है। यह एप्रोच शिक्षा को अधिक व्यावसायिक और कौशल आधारित बनाने में सहायक है। यह कोर्स हेल्थकेयर इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उन्हें व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ अकादमिक योग्यता भी प्रदान करेगा।

प्रवेश की जानकारी के लिए करें संपर्कः
फेलिक्स हॉस्पिटल में यह कोर्स अक्टूबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। किसी भी बैकग्राउंड के ग्रेजुएट छात्र जिनकी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में रुचि है। वह इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंकज माथुर से 99295 95318 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!