विधायक ओम कुमार द्वारा राशन किट का वितरण किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती वान्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नाजीबाबाद तहसील के कछियाना ग्राम के १०० बाढ़ प्रभावित परिवारों को माo विधायक नहटौर श्रीओम कुमार जी द्वारा राशन किट का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम घुड़ियापुर मे भारी वर्षा के कारण 04 व्यक्ति जिनका नाम कपिल पुत्र चन्दर निवासी हुसैनपुर, गुलाब पुत्र चन्दर निवासी हुसैनपुर, जयकृष्ण पुत्र ब्रजपाल निवासी हुसैनपुर, सोनू पुत्र खेमचन्द निवासी हुसैनपुर, रात्री लगभग 08 बजे गंगा नदी के पार फंसने की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम में तहसील द्वारा घटना के बारे मे अवगत कराया गया जिसके बाद जिला स्तर पर ठहरी N. D. R.F टीम को मौके पर भेजा गया, उनके द्वारा रात्री मे रेस्क्यू कार्यक्रम जारी किया गया रात्रि लगभग 03 बजे N. D. R.F टीम को सफलता प्राप्त हुई जिसमें गंगा नदी में फंसे 04 लोग तथा 02 पशुओं को सही सलामत रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील नजीबाबाद लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत तहसील नजीबाबाद के ग्राम पीतमगढ़ उर्फ मिर्जापुर मे पीतम गढ़ की पुलिया क्षतिग्रस्त हुई जिसके पश्चात पी०ए०सी० की टीम लगाकर ग्राम वासियों को सहायता दी जा रही है।
अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) ने यह भी बताया कि उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर पर स्थापित ई०ओ०सी० कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा कन्ट्रोल रूम मे आयी समस्या का निस्तारण की जांच की गयी तथा मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि तहसील नजीबाबाद के अन्तर्गत लगातार हो रही वर्षा से मालन नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण ग्राम खैरुल्लापुर ए०, मौज्जमपुर तुलसी ए०, अलीपुरा ग्राम में आबादी तथा परिवार प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके पश्चात जनपद स्तर से कार्यवाही करते हुए ग्राम मे प्रभावित हुए परिवारों को सरकार द्वारा प्राप्त करायी गयी 100 राशन किट का वितरण जनप्रतिनिधि द्वारा तहसील स्तर पर कराया गया तथा ग्राम वासियों को तत्काल राहत प्रदान की गयी।उन्होंने यह भी बताया कि नगीना तहसील मे लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी द्वारा ग्राम महेश्वरी जट का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों को बाढ़ से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं ग्रामीणों को नदी के निकट न जाने की सलाह दी गयी है।

  • Related Posts

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो…

    Continue reading
    ‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    • By TN15
    • August 11, 2026
    रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा