बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जिलाधिकारी में किया निरीक्षण 

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा भारी बरसात के दृष्टि गत जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राजस्व अधिकारियों को जान व माल की सुरक्षा के निर्देश दिए गए। सबसे पहले जिलाधिकारी मालन नदी में बढ़े हुए जलस्तर के कारण बाढ़ प्रभावित ग्राम कछियाना एवं मुअज्जमपुर तुलसी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों द्वारा पानी के प्रवाह मार्ग में अतिक्रमण कर आवास अथवा अन्य निर्माण किया गया है, उसकी जांच कर कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें और अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराएं ताकि पानी के प्रवाह में कोई रुकावट न रहे। तदुपरांत उनके द्वारा चिड़ियापुर के करीब कोटा वाली नदी से मिर्जापुर उर्फ पीतमपुरा जाने वाले रास्ते पर ग्राम वासियों द्वारा अस्थाई पुल के दोनों एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि एप्रोच मार्ग कटान रोकने के लिए तत्काल वहां सेंड बेग लगाएं और कटान रोकने की समुचित व्यवस्था करें। उक्त संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पानी के प्रवाह को डायवर्ट करें ताकि काटन रोका जा सके। उसके बाद उनके द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम बड़िया का निरीक्षण किया गया, जहां स्थानीय ग्रामवासियों ने मालन नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण किया था, नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण एप्रोच रोड के कटान की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने उक्त कटान को रोकने के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तत्काल समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा कोटद्वार नगीना मार्ग पर ग्राम ढकिया 52 सराय के करीब सुखरो नदी द्वारा एप्रोच रोड पर हो रहे कटान को रोकने के लिए जिस पर पूर्व में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी नगीना द्वारा कार्य किया गया है, को निर्देशित किया कि एप्रोच रोड को कटान से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल आवश्यक उपाय करते हुए संचालित कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नदी के बीच में बिजली का टेढ़ा खंभे पाए जाने पर तत्काल उसको सीधा कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत, नगीना को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देशित किया।
अंत में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सारंगवाला क्षेत्र के अंतर्गत खो नदी द्वारा कृषि भूमि के किए जा रहे कटान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उक्त कटान को रोकने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अफजलगढ़ को तत्काल सेंड बैक लगाने सहित अन्य आवश्यक तथा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं