गुलदार के हमले में 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला मंझौली में स्थित बरकत बैंकट हॉल के समीप पशुओं को चारा लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया महिला की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही नगर अफजलगढ़ में लगातार दो दिनों से दिख रहे हैं गुलदार को वन विभाग द्वारा अनदेखा करने से महिला की जान चली गई कास वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़वाने में पिंजरा लगवा दिया जाता तो महिला की जान बच सकती थी। आखिरकार इस मौत का जिम्मेदार कौन है। गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला मंझोली निवासी अलका देवी उम्र 35 वर्षीय पत्नी सुंदर सिंह शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली से दस वर्ष पूर्व आकार मोहल्ला मंझौली में अपने परिजनों के साथ रह रही थी। अफजलगढ़ नगर में लगातार दो दिनों से मौहल्ला किला में स्थित सोनू बैट्री वाले के घर के नजदीक एक कुत्ते को उठाकर गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। गुलदार नगर में दो दिनों से दिखाई दे रहा था। लेकिन वन विभाग द्वारा कोई भी गुलदार को पकड़वाने का व्यवस्था नहीं की गई थी। शनिवार को अलका देवी नगर के मोहल्ला मंझौली के समीप बरकत बैंकट हॉल के पीछे डिगेन्द्र चौहान के खेत में अपने पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान हरी भरी घांस मे पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक से महिला अलका देवी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।‌ महिला अलका देवी की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी व थानाध्यक्ष सुमित राठी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला अलका देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल बिजनौर में भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। वही नगर अफजलगढ़ में लगातार दो दिनों से दिख रहे हैं गुलदार को वन विभाग द्वारा अनदेखा करने से महिला की जान चली गई कास वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़वाने में पिंजरा लगवा दिया जाता तो महिला की जान बच सकती थी। आखिरकार इस मौत का जिम्मेदार कौन है। वही नगर वासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

  • Related Posts

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

    Continue reading
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’