अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो
नजीबाबाद। दिनांक 29.07.2025 को वादी आबिद पुत्र इर्शाद निवासी अलीपुर जट थाना नगीना जनपद बिजनौर ने थाना नजीबाबाद पर तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी की कोटद्वार-कोतवाली नजीबाबाद में स्थित इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकान से शटर खोलकर अल्टीनेटर व सैल्फ चोरी कर लिये गये। तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर मु०अ०सं० 267/25 धारा 305ए/331 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में अभियुक्तगण 1. बिलाल पुत्र इलियास 2. उस्मान उर्फ छोटू पुत्र रफीक निवासीगण मौ० पठानपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आये।
गुरुवार 31 जुलाई को थाना नजीबाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. बिलाल पुत्र इलियास 2. उस्मान उर्फ छोटू पुत्र रफीक निवासीगण मौ० पठानपुरा थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर को चोरी किये गये 10 अल्टीनेटर व सैल्फ (पुराने) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (यूपी 20 एसी 1420) सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-1. प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
2.उ0नि0 अन्नु कुमार थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
3. आरक्षी 66 विवेक थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
4. आरक्षी 962 शुभम थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
5. आरक्षी 1814 देववृत थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।








