पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मतांतरण, मारपीट और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी विधवा महिला से नाम छिपाकर जान-पहचान कर ली। मकान दिलवाने के नाम पर नगदी और जेवरात समेत आठ लाख रुपये ठग लिए।
आरोप है कि महिला, पहले पति की दो बेटियों और दो बेटों का मतांतरण करा दिया। झांसा देकर महिला के साथ निकाहनामा तैयार करा दिया। मतांतरण के बाद पीड़िता के बेटे की शादी मुस्लिम युवती से कर दी।
महिला का आरोप है कि अब वह उसकी बेटियों को मुस्लिम युवकों को बेचकर उनसे निकाह कराने के फिराक में था। जब उसने विरोध किया तो परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की गई।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मतांतरण, मारपीट और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली के क्षेत्र के गांव धारूवाला मंडावली निवासी एक महिला के पति की नौ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह खेड़की बैराज मार्ग पर चाय की दुकान करता था।
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह परेशान रहने लगी। वह सेंट मैरी के पास किराए का कमरा ले लिया। इस दौरान उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुरहानुद्दीनपुर उर्फ गावड़ी निवासी नसीमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन से हुई।
उस समय उसने अपना नाम रवि बताते हुए जाट जाति से बताया। रवि बनकर महिला से दोस्ती कर ली और नजदीकियों बढ़ा ली।

  • Related Posts

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. पं. सूर्य…

    Continue reading
    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी