एलएमएनयू में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का अभियान तेज, 30 जुलाई को होगा विरोध प्रदर्शन

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र हितों की अनदेखी और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा आंदोलन का बिगुल बजा दिया गया है। इसी कड़ी में आज यूनियन की ओर से पटनिया पंचायत में “30 जुलाई एलएमएनयू चलो” अभियान के तहत छात्रों को जागरूक और एकजुट किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में बिरौल प्रखंड अध्यक्ष शिवम प्रणब तथा विश्वविद्यालय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन झा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री कृष्ण मोहन झा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं से बेखबर बना हुआ है। न तो मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं और न ही छात्र हितों की कोई सुध ली जा रही है।

उन्होंने ऐलान किया कि 30 जुलाई को छात्र बड़ी संख्या में एलएमएनयू परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और शासन-प्रशासन से आँख में आँख मिलाकर जवाब मांगेंगे।

यूनियन ने छात्रों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की आवाज़ सुननी ही पड़े।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • October 20, 2026
    “स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!

    • By TN15
    • October 20, 2026
    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!