चला मुनादी का दौर 

डॉ. कल्पना पाण्डेय  ‘नवग्रह’
ल पड़ा मुनादी का अब दौर
घर-घर शोर घर-घर शोर
पकड़ के पूंछ बचे कामों के
नए कलेवर डंका ज़ोर
घर-घर शोर घर घर शोर।
टूटी है सड़कें गड्ढों में पानी
डीजल पेट्रोल मंहगा
खत्म बिजली की कहानी
कोरोना के पीछे  डेंगू खड़ा है
बढ़ती महंगाई उठता धुआं है
रोए किसान अनाज कहां है
हवा में ज़हर का स्तर बढ़ा है
ढकने सभी को आ गई मुनादी
सपने भविष्य के वर्तमान है काली
आ गई मुनादी आ गई मुनादी।
प्रजा का भरोसा -विश्वास क्षणिक होना बहुत ही कारगर है। हमेशा से त्रस्त जनता को उम्मीद की हल्की -हल्की जलती लौ से प्रकाश के कुछ किरण , दिखावे के और भुलावे के नज़राने पेश करने के चमत्कारिक तरीके हैं, मुनादी का दौर!
चल पड़ा है हर गली -मोहल्ले, गांव -गांव , शहर- शहर प्रचार का जोर -शोर और एलान-ए-जंग । पुराने पर नए कलेवर का आकर्षक और लुभावना,  मुनादी का ज़ोर। पार्टी -पार्टी की अपनी विचारधारा है। पर अवसरवाद की विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं,  चिरशाश्वत ।  जहां अपनी रोटी सेंकने को भरपूर मौका और साजो – सामान मिले वही पार्टी का चेहरा सही,  समय के माकूल और राजनीतिक उसूलों पर खरा।
हो रही मुनादी लैपटॉप , स्कूटी , मेडिकल कॉलेज,  महिलाओं को आरक्षण , मुफ्त बिजली- पानी और न जाने कितने झूठ के आवरण में लिपटे,  आने वाले समय में अनेकानेक लुभावनी संभावनाएं। हम तो बस झांसे में आने के लिए ही चुनावी सरगर्मियों के इंतज़ार में बैठे हैं। कोरोना की मार धीमी हुई है खत्म नहीं । डेल्टा वेरिएंट ने मुंह खोलना शुरू कर दिया है। न तो चेहरे पर मास्क न दो ग़ज दूरी ज़रूरी। चुनावी रैलियां तो मानो प्रभु का आशीर्वाद हैं। सभी अमियरस में नहाए, नियमों की अवहेलना करते ,अपनी दुंदुभी बजाते रोज़ ही नई-नई मुनादी कर रहे हैं।
एक हफ़्ते की बारिश ने आधे भारत को जलमग्न कर दिया ।गांव के गांव तबाह हो गए । पूर्व नियोजित परियोजनाओं की पोल खुल गई । न कोई संसाधन न कोई उपाय न कोई योजना । हां भविष्य के मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास कागज़ों पर हवाई किले ज़रूर बना रहा। डेंगू के सामने जनता बेबस और लाचार है।   हर गली में कूड़े का ढेर, उफनती नालियां, गड्ढों में लबालब पानी। बारिश में बस पानी ही पानी । नालियों से अपने मज़बूत रिश्तों को प्रकट करती, बदबू से भरी, जीवंतता की कहानी। पर इन पर न तो कोई ध्यान है न कोई उपाय ही बचा है। इन से दो-चार होने की, जीवन -पर्यंत व्यावहारिकता को हमें सीख ही लेना है । वर्तमान की झलकियां डर  प्रकट करती हैं पर भविष्य के सुनहरे ख़्वाब की मुनादी जोरों पर है।
राजा को गरीब प्रजा से क्या लेना ?  वर्ग विशेष के सामंतों के झूठे आश्वासनों से प्रजातंत्र के मुसीबतों से पूरी की पूरी छुट्टी।
उदार हृदय जनता बार-बार लुभावनी मुनादी के जाल में फंस जाती है । और फिर ! बाढ़, सूखा, बरसात, अनाज की कमी , महंगाई,  डीजल -पेट्रोल के आसमान छूते दाम, रोज़मर्रा के खाने के सामानों के झमेले में फंसी  प्यारी जनता अपनी ही कराहें सुनती रहती है।

Related Posts

1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन दिल्ली के सोशलिस्ट बड़ी शिद्दत…

Continue reading
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!
  • TN15TN15
  • August 8, 2026

CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा – NTA के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

  • By TN15
  • August 11, 2026
Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • By TN15
  • August 11, 2026
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार