कांटी नगर परिषद की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नगर विकास मंत्री से मिले पूर्व मंत्री

विकास योजनाओं पर मिला आश्वासन

✍🏻 मुजफ्फरपुर। कांटी नगर परिषद क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मंगलवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान श्री कुमार ने कांटी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और बुनियादी समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

श्री कुमार ने मंत्री से अनुरोध किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि कांटी नगर परिषद के नागरिकों को राहत मिल सके।

इस पर नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने तुरंत नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि पूर्व मंत्री द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही मंत्री मिश्रा ने आश्वस्त किया कि:

> “चुनाव से पहले कांटी नगर परिषद को कई नई योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।”

जनसभा में किया था वादा:

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने हाल ही में वार्ड संख्या 6 में आयोजित एक जनसभा में जनता से वादा किया था कि वे कांटी के सभी 26 वार्डों के विकास हेतु मंत्री से मिलेंगे और सभी समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

उसी सभा में वार्ड पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम और नगर परिषद के पूर्व सभापति गजेंद्र पासवान ने भी कई स्थानीय समस्याओं की ओर श्री कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया था।

पूर्व मंत्री द्वारा की गई यह पहल क्षेत्रीय विकास और नगर परिषद के नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना यह है कि सरकार इस पर कितनी शीघ्रता से अमल करती है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन