आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक याहियापुर में सम्पन्न 

आज आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महासचिव अभिषेक रवा राजपूत जी के निवास स्थान याहियापुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक में समिति की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता एवं आगामी सेवा कार्यों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री कवर पाल सिंह याहियापुर ने की।
बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
1. पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और विवाह विच्छेद की समस्याओं के समाधान हेतु सामाजिक स्तर पर प्रयास करने पर बल दिया गया।
2. किसी भी परिवार में मृत्यु उपरांत ब्रह्मभोज को सादगीपूर्ण ढंग से करने की सिफारिश की गई, ताकि आर्थिक बोझ कम हो और दिखावे की प्रवृत्ति पर रोक लगे।
3. बच्चों की शादी उचित उम्र (24-25 वर्ष) में ही करने के लिए समाज को जागरूक करने पर चर्चा हुई।
4. जातिगत जनगणना में “रवा राजपूत” जाति को स्पष्ट रूप से दर्ज कराने हेतु सामाजिक स्तर पर प्रयास और मार्गदर्शन देने का निर्णय लिया गया।
5. नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई और इसके रोकथाम हेतु युवाओं में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई।
6. स्वतंत्रता संग्राम में रवा राजपूत समाज के योगदान को स्मरण करते हुए, उनके सम्मान में स्मारक निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
7. साथ ही किसानों की उन्नति के लिए कृषि संबंधी आधुनिक तकनीकों के उपयोग और सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुँचाने के उपायों पर चर्चा की गई।

आर्यावर्त रवा राजपूत सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने बढ़ चढ़कर बैठक में भाग लेते हुए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और भविष्य की दिशा तय करने हेतु सकारात्मक चर्चा की।

अध्यक्ष गुलज़ारीलाल जी, महासचिव श्री अभिषेक रवा राजपूत जी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने समाजहित में कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुलजारी लाल, रामकरण मोघा, रविंद्र जादौन, राकेश नेताजी, सुबे सिंह, जगदीश आर्य जी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार, वीरेंद्र मोघा, सुभाष कुमार सठेडी से, सुनीलप्रधान, भगतसिंह, वेदपालसिंह, कृष्णपाल सिंह, पवन कुमार, राजकमल, मा० संत कुमार, मा० वेद, डॉ० रोहतास, शेर सिंह, राजपाल सिंह, लक्ष्मीकांत, भूषणसिंह, सोरन सिंह, रोहतास सिंह, महावीर सिंह याहियापुर से, सुनील प्रधान, बालक राम, गौरव राजपूत, बृजेश कुमार दूधली से, कुलदीप कुमार मीडिया प्रभारी, ललित राजपूत, विपिन कुमार, स्वराज सिंह, बब्लू, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, संजय सिंह तंवर तिगांई से, राहुल चौहान, पवन प्रधान, अजय कुमार चौहान, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, मा० उधम सिंह गंगधाडी से, मा० नेपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, पिंकू सिंह, अरविंद कुमार हाजीपुर से, आत्माराम, धीरज सिंह चिंदौड़ा से, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, कुशल वीर सिंह सरधन से, मुकेश कुमार बस वाले सिकंदरपुर से, मा० राज सिंह, हरवीर सिंह भागेला से, कृपाल सिंह जानसठ से, अनिल कुमार डीलर मकसूदाबाद से, मा० संजीव ठाकुर, दीपक ठाकुर बेहडा से, नरेंद्र कुमार, रोहतास नेताजी अहमदगढ़ से सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

  • Related Posts

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा