बन्दरा में भीषण अग्निकांड, लाखों की संपत्ति खाक

बन्दरा (मुजफ्फरपुर)। हरपुर बांध पुल चौक पर मंगलवार देर रात लगभग 1 बजे भीषण अग्निकांड की घटना ने तबाही मचा दी। इस हादसे में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आकर दीपक साह (रामपुरमहिनाथ) की बिजली की दुकान, हसन बैठा (सिमरा) की कपड़ा आयरन की दुकान, और संजय चौधरी (सिमरा) की मछली दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं रामकिशोर पोद्दार (सिमरा) की चाय-नाश्ता दुकान को भीषण नुकसान हुआ, हालांकि लोगों ने आग को फैलने से रोकने के लिए समय रहते उसे छतिग्रस्त कर दिया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी सकरा से पहुंची और आग पर काबू पाया।
बन्दरा अंचल प्रशासन की ओर से पीड़ितों को तत्काल राहत स्वरूप पॉलीथिन सीट उपलब्ध कराई गई है।
हालांकि, आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा और पुनर्वास की मांग उठ रही है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?