राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने अटल समाधि पर जाकर अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली| देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है । इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए नई दिल्ली स्थित उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर शनिवार सुबह प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा और भक्ति संगीत के माध्यम से भी उन्हें नमन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री की दत्तक पुत्री नमिता और उनके परिवार के सदस्य भी प्रार्थना सभा कार्यक्रम में मौजूद रहे।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आदरणीय अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

भारत को मजबूत और विकसित बनाने में उनके योगदान का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आगे ट्वीट में लिखा , “अटल जी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उनकी विकास की पहल ने करोडों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’