बिजनौर में अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा, वृक्षारोपण किया और भारी तादाद में रक्तदान कर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, चांदपुर विधायक एंव पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर रमेश तोमर, ज़िला महासचिव धनंजय सिंह यादव द्वारा केक काटा गया। सभी कार्यकर्ताओं को खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अखिलेश यादव के जन्मदिन की मुबारकबाद दी। वहीं कार्यक्रम के अंतर्गत चलने पर ही वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सभी नेताओं ने वृक्ष रोपित किया। साथ ही कार्यालय पर ही रक्तदान भी किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सपा जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने रक्तदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आव्हान किया। शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और यह माहौल हमें 2027 के चुनाव में भी बरकरार रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा देने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के लिए नायक साबित हो रहे हैं। जिन्होंने बीजेपी की नफरत भरी राजनीति और इस माहौल में पीडीए का नारा देकर लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि यही पीडीए आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है। चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने सभी कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के जन्मदिन की मुबारकबाद दी और कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

डा. रमेश तोमर ने भी सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अनिल यादव, शमशाद अंसारी, डा० रहमान, राधा सैनी, मदन लाल सैनी, प्रभा चौधरी, महमूद कुरैशी भोलू, चौधरी दारा सिंह, संसार चौधरी, हाजी फैसल, शेख आबिद, नईम मकरानी, विपिन यादव, बी के कश्यप, दिनेश चौधरी, पंकज बिश्नोई, ठाकुर योगेंद्र सिंह, महमूद कस्सर, सतवीर यादव, हनी फैसल, काशिफ खान नगर अध्यक्ष बिजनौर, पंकज अग्रवाल, सतपाल सिंह, लाल सिंह कश्यप, संजय पाल, तरुण लाम्बा, अशोक आर्य, कृपा रानी प्रजापति, हितेश यादव, जुल्फिकार कुरेशी, फुरकान खान एडवोकेट, कैसर अली, ज़ाहिद प्रधान, ब्रजवीर चौधरी, नुसरतुल्लाह खान एडवोकेट, अशोक गहलोत, आरिफ कस्सार, हाजी मोहम्मद खादिम, सरफराज सिद्दीकी, फिरोज आलम, उस्मान अलवी, सलीम सलमानी, शादाब अंसारी, अफजाल अंसारी, रईस कसर, जाकिर चौधरी, शेख दानिश फरहान खान, डॉ योगेंद्र चौधरी, डॉ इरफान मलिक,अफ़ज़ाल चौधरी, तस्लीम अहमद, डॉ विपिन यादव, रामचंद्र भुयार, रूपराज चौहान, शिव कुमार यादव, हिलाल बेग, जहीर अहमद, मुकीम कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, नबील अहमद, वसीक कुरैशी, कामरान ज़ेदी, आकिब राणा, कासिम कुरैशी, नमन प्रधान, सुरेश चंद, अब्दुल वहाब, शमीम अब्बासी, शाहबाज एडवोकेट, बबलू प्रधान, इंतजार मंसूरी, कमाल अथर, आफताब अली, सुनील गुर्जर, रियाज अली, वाजिद मलिक, विकास, रघुवीर शरण विश्वकर्मा, मोहम्मद हबीब, आबिद, धर्मेंद्र शर्मा, फरमान, वक्कार, अफ़ज़ाल उल हक, असलम, इरफ़ान व अहमद खिज़र खान आदि रहे।

  • Related Posts

    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिव दुबे…

    Continue reading
    अर्जुन तेंदुलकर की शादी में लगा सितारों का मेला!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर शाहरुख-आमिर तक, अमिताभ बच्चन भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल