श्री विद्या स्कूल में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री विद्या स्कूल गाजियाबाद एवं जिला वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। योग प्रशिक्षक राजकुमार एवं दीपक त्यागी के निर्देशन में स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने योग अभ्यास किया। दो घंटे के इस योग शिविर में विभिन्न आसन और प्राणायाम से सभी ने सहजता शांति और सहारा सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय वन संरक्षक की टीम के सभी मुख्य अधिकारी, डॉ. सलोनी, एसडीओ (वन) निम्मी, रेंज वन अधिकारी आदि के साथ स्कूल की प्राचार्य सोमां सिंह और प्रशासनिक अधिकारी राजीव पंत तथा स्कूल के बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत फलों के कई पौधे वन विभाग की ओर से विदयालय के बाहर लगाए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी राजीव पंत ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया वन अर्थ वन हेल्थ की भावना को अपना रही है तो हमें गर्व होता है कि इस सोच की नींव हमारी धरती पर हमारे ऋषियों ने बहुत पहले ही रखी थी। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जो शरीर व मन को एक साथ स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगासन का अभ्यास करना चाहिए ताकि वह मानसिक व शारीरिक रूप से हमेशा स्वस्थ बने रहें।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला