बीएचईएल कम्पनी पर कर्मचारियों का धरना जारी, सीटू करेगी 23 को मजदूर किसान महापंचायत

नोएडा । मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, बीएचईएल सदन फिल्म सिटी सेक्टर- 16 ए, नोएडा पर आज 20 जून 2025 को 60 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन की जानकारी देते हुए सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले दो माह से आंदोलनरत कर्मचारियों के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन “सीटू” ने 23 जून 2025 को दोपहर 3:00 से कंपनी के गेट नंबर- 1 के समक्ष महापंचायत करने की घोषणा- कर रखी है जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा गौतम बुध नगर ने बैठक कर महापंचायत का समर्थन किया है और संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के जुड़े विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता महापंचायत में हिस्सा लेंगे। साथ ही महिला और किसान संगठनों से भी बात हुई है उनके पदाधिकारी/ कार्यकर्ता महापंचायत में हिस्सा लेंगे और महापंचायत को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद भी श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान को लागू करवाने व गैर कानूनी तरीके से कार्य से रोके गए 17 श्रमिकों को कार्य पर बहाली की मांग पर दिनांक:- 01-07- 2025 से 03-07-2025 तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।

सीटू जिला महासचिव रामसागर ने बताया कि संस्थान पर लागू केंद्रीय वेतनमान और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं की मांग करने पर बीएचईएल कंपनी प्रबंधकों ने 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जिसके खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कंपनी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जो आज 20 जून 2025 को भी जारी रहा। बीएचईएल श्रमिक नेता रंजीत सिंह ने कहा कि महापंचायत को सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद कामरेड तपन सेन सहित दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न मजदूर यूनियनों और महिला व किसान संगठनों के नेतागण संबोधित करेंगे। आज धरना प्रदर्शन का नेतृत्व श्रमिक नेता सुरेंद्र, रणजीत सिंह, मनमोहन सागर शालू, बीना आदि ने किया।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक