कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प,! बेटियों के हक की लड़ाई लड़ रहे!!

गाजियाबाद नवयुग मार्केट अन्नपूर्णा बैंकट हॉल प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन व हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में संकल्प दिवस के रूप में मनाया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर अनेकानेक विशाल आयोजन कर संकल्प दिवस मनाता आ रहा है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, माननीय अजीत पाल त्यागी, विधायक, माननीय संजीव शर्मा विधायक, बदायूं की जिला पंचायत सदस्य पूनम यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, परमार्थ समिति के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है जो इसके जिम्मेदार होंगे उनको इसकी सजा अवश्य मिलेगी बेटी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए । कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान कहा कि उनकी संस्था पिछले 33 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं बल्कि महापाप है। सभी ने एक स्वर में कहा की कन्या माता लक्ष्मी का रूप है और जिस घर में आती है उस घर में सुख समृद्धि अपने आप आ जाती है।

 

उन्होंने कल्पना चावला किरण बेदी दुर्गा भाभी रानी लक्ष्मीबाई तीजन बाई आदि अनेक उदाहरण देकर बताया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। बल्कि पुरुषों से अधिक मान सम्मान कमा रही हैं। इस अवसर पर , संजीव त्यागी, अशोक भारतीय, छोटेलाल कनौजिया, डॉ जहीर अहमद, डॉ एस पी पाल, डॉ एके जैन, मोहित कुमार, डॉ रूबी, डॉ मिलन मंडल,डॉ एसपी गुप्ता, डॉ आरपी शर्मा,डॉ सुबोध त्यागी, डॉ नूर मोहम्मद, डॉ आरती सिंह,डॉ रुखसाना परवीन,डॉ विनीत कुमार शर्मा, डॉ केपी सरकार, डॉ बी पी सिंह, डॉ निशा चौधरी,डॉ सुभाष शर्मा,डॉ दिलीप कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ एन एस तोमर,डॉ फरहा खान, डॉक्टर फुरकान अली, डॉ श्याम लाल सरकार,डॉ सपन सिकदर,डॉ श्रीकांत मलिक,डॉ उस्मान अली, डॉ सुनीता बहल, डॉ एस निशा,आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा