चंडीगढ़ नगर निगम की 35 सीटों के लिए मतदान की शुरुआत

चंडीगढ़| भाजपा शासित नगर निगम चंडीगढ़ की 35 सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना 27 दिसंबर को होगी।

सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।

यह सुचना एक निर्वाचन अधिकारी की और से बताई गई है, कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में देरी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

इस बार शहर के सभी 35 वार्डो में आम आदमी पार्टी (आप) के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अतीत में लड़ाई सिर्फ दो पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होती थी।

301,275 महिलाओं सहित कुल 633,475 मतदाता 203 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले छह वर्षों में अपने मुख्य अभियान एजेंडे के रूप में विकास और उसकी उपलब्धियों को बनाया है।

भाजपा से लगातार तीन चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर पर भरोसा है। पार्टी ने कहा है कि, भगवा पार्टी ‘सिटी ब्यूटीफुल’ के टैग को बनाए रखने में बुरी तरह विफल रही है।

आप का अभियान काफी हद तक शहर में अपने सफल ‘दिल्ली मॉडल’ को दोहराने पर केंद्रित है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 694 बूथों में से 220 संवेदनशील हैं। इनमें से ज्यादातर बूथ उन 13 नए गांवों में हैं, जिनका विलय नगर निगम में हुआ था।

2016 के निकाय चुनाव के विपरीत, प्रति मतदान केंद्र पर लगभग 1,000 मतदाता होंगे। 2016 में यह आंकड़ा लगभग 1,400-1,500 था।

6,000 से अधिक पुलिस और बीएसएफ के जवान चुनाव ड्यूटी पर होंगे। इसमें 4200 चुनाव अधिकारी होंगे।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी