बिहार के प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव की अगुआई में पार्टी बना रही बड़ी रणनीति
नई दिल्ली/पटना। बिहार में अब तक नदारद दिखाई दे रही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ किया कि वह कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
AAP के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। AAP का कहना है कि बिहार में लोग मौजूदा पार्टियों से नाराज हैं और दिल्ली-पंजाब के शासन मॉडल को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। पार्टी ने ‘बिहार में भी केजरीवाल’ यात्रा शुरू की है और 17 जून को पटना में विशाल धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई है। AAP का यह फैसला दिल्ली में हाल की हार के बाद उसकी पहली बड़ी राजनीतिक घोषणा मानी जा रही है।








