पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

कई शख्सियतों को सम्मानित किया

आदर्श प्रेस क्लब द्वारा किया गया आयोजन

अफजलगढ़। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अफजलगढ़-कालागढ़ रोड अगवानपुर स्थित खालसा पिज़्ज़ा हट पर आदर्श प्रेस क्लब अफजलगढ़ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान नेता सरदार ज्ञान सिंह की अध्यक्षता एवं आदर्श प्रेस क्लब अफजलगढ़ के अध्यक्ष एसएम असलम के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मीरी-पीरी खालसा एकेडमी के प्रधानाचार्य सरदार मनप्रीत सिंह संधू व नैनीताल कान्वेंट स्कूल के एमडी ठाकुर सूर्यकांत सिंह बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर, व्यापार मंडल अफजलगढ़ के नगर अध्यक्ष नीरव रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं बीबीसी हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार शहबाज अनवर मुख्य वक्ता की हैसियत से मंचासीन रहे। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष एसएम असलम सहित पत्रकार साथियों सुभाष तोमर, फिरोज बेग, शाहिद अली एड., राजेंद्र चौहान, वेदपाल सिंह, आशीष धानिया, सरदार विक्रम सिंह, आदित्य शर्मा व गौरव गुप्ता आदि ने उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जहां एक ओर बार एसोसिएशन धामपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद अली एड. एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए शहबाज अनवर को शॉल ओढ़ाकर एवं शील्ड भेटकर सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम की सफलता में सहयोग हेतू कामिल खान को भी एजाज से नवाजा गया। उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं, गणमान्य व्यक्तियों, एवं मंचासीन अतिथियों ने क्लब के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एसएम असलम को भी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों से जनहित, देश एवं समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आह्वान किया वहीं अपने संबोधन में पत्रकारों ने मिशनरी पत्रकारिता का संकल्प दोहराते हुए पत्रकारिता का धर्म निभाने का यकीन दिलाया। प्रोग्राम में वरिष्ठ पत्रकार शेख मौ. यूसुफ, अजमल हसन, वीरेंद्र अग्रवाल, युवा नेता शेख मौ. ज़ैद, वरिष्ठ नेता शेख इस्लामुद्दीन, शेख हसीब अहमद, पूर्व प्रधान अब्दुल वहाब, कमर आलम व शिक्षक सलीम अहमद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश