तो फिर पाकिस्तान के आग्रह पर सीजफायर क्यों कर लिया जयशंकर जी ?

सीजफायर की जानकारी देश को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली। ट्रंप सीजफायर की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने व्यापार रोकने की चेतावनी देकर सीजफायर कराया। उसके बाद ट्रंप लगातार सीजफायर का श्रेय ले रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार कह रहे हैं कि सीजफायर पाकिस्तान और भारत दोनों देशों की सहमति से हुआ है। न कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से। अब फिर जब अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु बम छोड़ देने की बात करते हुए सीजफायर कराने की बात की तो फिर से एस जयशंकर अमेरिकी दावों का खंडन करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल का संघर्ष विराम (सीजफायर) दोनों देशों की सीधी बातचीत का नतीजा था, न कि किसी तीसरे पक्ष, जैसे अमेरिका, की मध्यस्थता का।
उन्होंने डच प्रसारक एनओएस को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने 10 मई को हॉटलाइन के जरिए गोलीबारी बंद करने की इच्छा जताई, जिसके जवाब में भारत ने सहमति दी। जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख रखता है और पाकिस्तान को आतंकवाद पर रोक लगानी होगी।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि यदि एस जयशंकर की बात सही मान भी ली जाए तो फिर इतनी आसानी से सीजफायर क्यों कर लिया गया ? क्या पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्तार कर लिए गए हैं ? क्या पीओके पर कब्ज़ा कर लिया गया है ? क्या बलूचिस्तान को अलग देश बना दिया गया है ?क्या पाकिस्तान स्थित सभी आतंकी शिविर तबाह कर दिए गए हैं ? तो फिर सीजफायर किस बात का ?
यदि अमेरिका ने सीज फायर नहीं कराया तो फिर पाकिस्तान या भारत में से किसी देश सीजफायर की घोषणा क्यों नहीं की ? या किसी देश ने मध्यस्थता नहीं की तो डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर का पता कैसे चला। कैसे उन्होंने सीजफायर की घोषणा की ? कैसे प्रधानमंत्री मोदी उनकी बयानबाजी पर चुप हैं ?
  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी