लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचकर असम के मंत्री केशव महंत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मंत्री केशव महंत ने असम के मुख्यमंत्री का शोक संदेश और 5 लाख रुपये की राशि का चेक परिवार को सौंपा

करनाल, (विसु)। असम प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री केशव महंत ने शुक्रवार को स्थानीय सेक्टर-7 में स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए स्वर्गीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी तथा परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस मौके पर मंत्री केशव महंत ने असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्व शर्मा की तरफ से भेजा गया शोक संदेश तथा असम सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की राशि का चेक परिवार को दिया। मंत्री ने परिवार के सदस्यों से लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के बारे में विस्तार से पूछा और कहा कि दुख की इस घड़ी में असम सरकार भी परिवार के साथ है।
मंत्री ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, उन सभी के घर जाकर असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्व शर्मा की सरकार द्वारा शोक संदेश व आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया जिसके अनुसार असम सरकार के मंत्री तथा आईएएस स्तर का एक वरिष्ठ अधिकारी श्रद्धांजलि तथा सहायतार्थ राशि देने के लिए जा रहे हैं।
मंत्री केशव महंत ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के बारे में कहा कि अभी विनय नरवाल के जीवन की शुरुआत थी, उन्हें बहुत आगे जाना था। लेकिन इस घटना से विनय नरवाल सहित देश के कई लोग आतंकवाद के शिकार हो गए। विनय नरवाल में देश के लिए कुछ करने का जज्बा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद और आतंकवादियों के पूर्णत: खिलाफ है और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई घटना का बदला केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के हर व्यक्ति का पूर्ण विश्वास है कि वो देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे तथा आतंकवाद के खिलाफ स्थायी निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर असम के एक्साइज विभाग के आयुक्त एवं सचिव राकेश कुमार आईएएस, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, मंत्री केशव महंत के पीआरओ राजेंद्रा बरुआ सहित लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का परिवार उपस्थित था।

  • Related Posts

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

    Continue reading
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…